Maharashtra SSC Result 2022 DECLARED: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, छात्र ऐसे चेक करें अपना परीक्षा परिणाम
Maharashtra SSC Result 2022 LIVE छात्र इस लिंक https://mahresult.nic.in/ पर क्लिक करके भी सीधे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 17 Jun 2022 09:29:18 AM (IST)
Updated Date: Fri, 17 Jun 2022 12:38:12 PM (IST)

Maharashtra SSC Result 2022 LIVE । महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया है। बोर्ड ने कहा है कि जो छात्र इस परीक्षा (Maharashtra SSC Exam 2022) के लिए शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम (Maharashtra Board MSBSHSE SSC) MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, या hscresult.mkcl.org, या hscmaharesult.org.in पर जाकर देख सकते हैं। वहीं छात्र इस लिंक https://mahresult.nic.in/ पर क्लिक करके भी सीधे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
15 मार्च से 4 अप्रैल तक हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि महाराष्ट्र एसएससी या कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 मार्च से 4 अप्रैल, 2022 तक ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर) में आयोजित की गई थी। इस साल परीक्षा (महाराष्ट्र SSC परीक्षा 2022) दो सत्रों सुबह और शाम में आयोजित की गई थी। वर्ष 2021 में कुल 15,75,806 छात्रों ने SSC बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 15,74,994 छात्रों को सफलतापूर्वक पदोन्नत किया गया।
छात्र ऐसे चेक करें रिजल्ट
- Maharashtra Board की आधिकारिक वेबसाइट mahresults.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- Log in विवरण भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- Maharashtra SSC Result 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- Maharashtra SSC Result 2022 की चेक करने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।
इन तीन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- mahahsscboard.in
- mahresults.nic.in
- sscresult.mkcl.org