• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • फीचर
  • करियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Navodaya Vidyalaya Admission 2023 Date: जवाहर नवोदय विद्यालय में 6वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Navodaya Vidyalaya Admission 2023 Date: एनवीएस परीक्षा 29 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे आयोजित की जाएगी। रिजल्ट जून 2023 में जारी होने की उम्मीद है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 03 Jan 2023 07:58:33 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Jan 2023 07:58:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Navodaya Vidyalaya Admission 2023 Date: जवाहर नवोदय विद्यालय में 6वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Navodaya Vidyalaya Admission 2023 Date: एनवीएस परीक्षा 29 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे आयोजित की जाएगी। रिजल्ट जून 2023 में जारी होने की उम्मीद है।

Navodaya Vidyalaya Admission 2023 Date: नवोदय विद्यालय समिति ने मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 है। छात्र प्रवेश के लिए https://navodaya.gov.in/nvs/en/Home1 पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एनवीएस परीक्षा 29 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे आयोजित की जाएगी। रिजल्ट जून 2023 में जारी होने की उम्मीद है। 2022-23 के दौरान कक्षा 5 में अध्ययन करने वाले छात्र आवेदन करने के पात्र हैं। हालांकि सत्र 2022-23 से पहले पांचवी पास करने वाले स्टूडेंट्स आवेदन करने के पात्र नहीं है।


जवाहर नवोदय विद्यालयों में शिक्षा आवास, ड्रेस और पाठ्य पुस्तरों निःशुल्क है। केवल कक्षा 9 से 12 के छात्रों से विद्यालय विकास निधि के लिए 600 रुपये प्रति माह लिए जाते हैं।

छात्रों का चयन योग्यता परीक्षा के आधार पर किया जाता है। जिसे जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कहा जाता है। एग्जाम सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाती है। परीक्षा अखिल भारतीय आधार, ब्लॉक और जिला स्तर पर आयोजित की जाती है। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं। नवोदय विद्यालय देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं।

नवोदय विद्यालय प्रवेश 2023: जानिए कैसे करें अप्लाई

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/en/Home1 पर जाएं।

स्टेप 2- होमपेज पर JNV Class 6 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।

स्टेप 4- अब छात्रों को पंजीकरण और लॉग इन करना होगा।

स्टेप 5- आवश्यक जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 6- फॉर्म सबमिट करें और सेव करें।

स्टेप 7- भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।