NEET 2022: नीट 2022 रजिस्ट्रेशन तिथि जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किए जाने की संभावना है। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि नीट एग्जाम की तारीख जून 2022 के लिए होने की संभावना है। हालांकि फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक बार एनटीए अपना एग्जाम कैलेंडर जारी करेगा। तब यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी neet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी।
इस यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के उम्मीदावरों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी का अध्ययन किया होना जरूरी है। जिन छात्रों मे 12वीं पास कर ली है, या 2022 में देने वाले हैं। वे आवेदन करने के पात्र होंगे।
नीट 2022: संभावित कार्यक्रम
नीट 2022 परीक्षा
|
जून 2022
|
नीट 2022 रजिस्ट्रेशन
|
जनवरी 2022
|
नीट 2022 एडमिट कार्ड
|
अप्रैल 2022
|
बता दें कि ये तारीख विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया और पिछले रुझानों के विश्लेषण पर आधारित हैं। अंतिम तारीख एनटीए द्वारा नियत समय में जारी की जाएंगी।
नीट 2022: सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
एनईईटी 2022 सिलेबस और परीक्षा पैटर्न एनईईटी 2021 के समान होगा। जब तक कि एनटीए द्वारा बदलाव नहीं किया जाता। पाठ्यक्रम विज्ञान विषयों के लिए एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित कक्षा 11वीं और 12वीं के सिलेबस पर आधारित है।
पेपर पैटर्न
सब्जेक्ट
|
कुल प्रश्न
|
मार्क्स
|
फिजिक्स
|
35+15
|
180 (140+40)
|
केमिस्ट्री
|
35+15
|
180 (140+40)
|
बॉटनी
|
35+15
|
180 (140+40)
|
जूलॉजी
|
35+15
|
180 (140+40)
|
कुल
|
200
|
720
|
नीट 2022: पिछला प्रश्न पत्र
नीट 2022 के लिए पिछले प्रश्न उम्मीदवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये पेपर विभिन्न वेबसाइटों जैसे onlinetestseries.in और Aakash BYJU's पर उपलब्ध हैं।