
Neet UG Result 2022: नीट यूजी 2022 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाने वाला है। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, अंडरग्रैजुएट, NEET UG 2022 का रिजल्ट आज यानी कि 6 सितंबर या फिर अगले दिन जारी किया जा सकता है। हालांकि यह केवल अनुमानित तारीख मानी गई है। इसे लेकर फिलहाल एनटीए की ओर से कोई भी स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। बता दें कि नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है। यह आंसर-की 31 अगस्त को जारी की गई थी। जिसके बाद 2 दिसंबर तक इस पर उम्मीदवारों से आपत्तियां मंगाई गई थी। लेकिन अब माना जा रहा है कि फाइनल आंसर-की के साथ परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है।
बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर नतीजे देख सकेंगे। इस साल नीट यूजी परीक्षा का आयोजन देश भर में 17 जुलाई को किया गया था। इस परीक्षा में तकरीबन 18 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के मेडिकल कॉलेज के मेडिकल कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा। लेकिन फिलहाल परीक्षा से संबंधित अपडेट्स जानने के लिए इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। बता दें कि NEET UG 2022 की परीक्षा 4 सितंबर को उन उम्मीदवारों के लिए दोबारा आयोजित की गई थी जो तकनीकी गड़बड़ियों के कारण 17 जुलाई को आयोजित मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सके थे।