
क्रिकेट, खासकर फटाफट क्रिकेट में जब-तब करिश्मे होते रहते हैं। किसी एक खिलाड़ी की बदौलत अचानक बाजी पलट जाती है और कोई नया रिकॉर्ड कायम हो जाता है। आप भी किसी दिन मैदान पर ऐसा ही करिश्मा दिखा सकते हैं। जरूरी नहीं कि आप अपना हुनर दिखाने के लिए नेशनल टीम में ही सिलेक्ट हों। आईपीएल भी एक बेहतर मंच हो सकता है। अगर आपके आसपास अच्छे क्रिकेट कोच नहीं हैं, तो परेशान न हों। आप घर बैठे ही दुनिया के महान क्रिकेटरों से ऑनलाइन क्रिकेट के गुर सीख सकते हैं।
गैरी कर्स्टन
www.garykirsten.com
दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर और भारतीय टीम को क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाले कोच गैरी कर्स्टन आपके क्रिकेट गुरु हो सकते हैं। गैरी कर्स्टन क्रिकेट अकेडमी (जीकेसीए) ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा देती है। इसके प्रोफेशनल कोच आपकी बैटिंग, बोलिंग और फील्डिंग को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। इसके लिए आपको अपने गेम का वीडियो क्लिप यहां अपलोड करना होगा। फिर अकेडमी के कोच आपके गेम और आपकी टेक्निक का विश्लेषण कर विस्तृत फीडबैक देंगे, जिससे आपको अपने खेल में सुधार लाने में मदद मिलेगी। यहां पर फ्री मेंबर प्लान्स के अलावा पेड प्लान्स भी उपलब्ध हैं।
माइकल क्लाक
www.michaelclarkeacademy.com
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का नाम दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार होता है। माइकल क्लार्क क्रिकेट अकेडमी से आप क्रिकेट की टेक्निक्स के बारे में ऑनलाइन काफी कुछ जान और सीख सकते हैं। साइट के रिसोर्स सेंटर में आर्टिकल्स, पॉडकास्ट्स और वीडियोज मिल जाएंगे। वीडियो सेक्शन में क्लार्क कैचिंग प्रेक्टिस, फील्डिंग और बैटिंग को सुधारने के टिप्स देते नजर आते हैं। साइट पर उपलब्ध वीडियोज और आर्टिकल्स की मदद से आपको अपनी क्रिकेट स्किल सुधारने में काफी मदद मिल सकती है।
कृष्णामचारी श्रीकांत
www. cricketstrokes. com
आप चाहें, तो भारत के धुरंधर सलामी बल्लेबाज रहे कृष्णामचारी श्रीकांत से भी क्रिकेट के टिप्स ले सकते हैं। उनकी साइट से क्रिकेट के बेसिक्स के साथ-साथ बोलिंग, बैटिंग, कीपिंग, कैचिंग, फिटनेस और ट्रेनिंग की जानकारी हासिल की जा सकती है। इस खेल से जुड़े तमाम वीडियो ट्यूटोरियल और आर्टिकल्स आपको यहां मिल जाएंगे।
तनाव के माहौल में यूं रख सकते हैं खुद को शांत
- अमित निधि