• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • फीचर
  • करियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10 रोचक सवाल, जो फेसबुक इंटरव्‍यूज में पूछे गए

अगर आप प्रोग्रामिंग जॉब या मार्केटिंग में कोई पद ढूंढ रह हैं तो ये सवाल आपके लिए काम के हो सकते हैं:

By Edited By:
Publish Date: Fri, 29 Jan 2016 04:08:33 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Jan 2016 04:13:35 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
10 रोचक सवाल, जो फेसबुक इंटरव्‍यूज में पूछे गए

टेक इंडस्‍ट्री में काम करने की सर्वश्रेष्‍ठ जगहों में से एक फेसबुक को माना जाता है। इसके इंटर्न्‍स औसत यूएस नागरिक से ज्‍यादा 25 हजार डॉलर की कमाई कर लेते हैं। इतना ही नहीं ग्‍लासडोर में कर्मचारियों ने फेसबुक को काम करने की नंबर वन कंपनी के रूप में वोट दिया है। लेकिन वहां जॉब पाने के लिए आपको कुछ पेचीदा सवालों के जवाब देने होंगे।

यहां फेसबुक इंटरव्‍यू में पूछे गए पेचीदा सवालों की लिस्‍ट दी गई है। अगर आप प्रोग्रामिंग जॉब या मार्केटिंग में कोई पद ढूंढ रह हैं तो ये सवाल आपके लिए काम के हो सकते हैं:

- प्रोडक्‍ट डिजाइनर कैंडिडेट : अगर आपको एटीएम मशनी रीडिजाइन करनी हो, तो आप कैसे करेंगे ?

- डाटा साइंटिस्‍ट कैंडिडेट : एक दिन में फेसबुक पर कितने बर्थडे पोस्‍ट होते हैं ?

- सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैंड‍िडेट : अगर आपके पास दो लाइट बल्‍ब्‍स है और एक 100 मंजिला बिल्‍डिंग। आपको उस मं‍जिल की तलाश करनी है जिससे यह बल्‍ब्‍स गिरे तो टूट जाएं। सबसे कम ड्रॉप्‍स का यूज करते हुए मंजिल तलाशें।


- प्रोडक्‍ट मैनेजर कैंडिडेट : दृष्टिहीन लोगों के लिए फेसबुक किस तरह बनाएंगे ?

- अकाउंट मैनेजर कैंड‍िडेट : इंटरनेट पर कितना पैसा खर्च किया गया है ?

- ऑपरेशंस एसोस‍िएट यूजर इंटेलिजेंसी : आपका एक्‍शन प्‍लान क्‍या होगा अगर आप यह देखें कि जो फोटो अपलोड किए गए हैं, उनमें 50 प्रतिशत कमी आई है।

- यूजर ऑपरेशन एनालिस्‍ट कैंडिडेट : क्‍या आपको लगता है फेसबुक चीन में उपलब्‍ध होना चाहिए ?

- इंटरनेट मार्केटिंग एनालिस्‍ट कैंडिडेट : एक रूसी गैंगस्‍टर आपका अपहरण कर लेता है। वह छह गोलियों वाली खाली रिवॉल्‍वर में दो बुलेट्स लगातार लगाता है और इसे घुमाता है। इसके बाद अव आपके सिर पर बंदूक की नोक रखता है और शूट करता है। लेकिन आप अभी भी जिंदा है। इसके बाद वह आपसे पूछता है कि क्‍या तुम चाहते हो कि मैं वापस घुमाऊं और फायर करूं या वापस ट्रिगर दबा दूं। हर विकल्‍प में क्‍या संभावनाएं हैं कि आपको गोली लगेगी।

- यूजर ऑपरेशंस एनालिस्‍ट कैंडिडेट : एक फर्जी प्रोफाइल पकड़ने के लिए आप किस प्रक्रिया से गुजरेंगे ?

- सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैंड‍िडेट : एक व्‍यस्‍तम ब्रिज से गुजर रही कारों की संख्‍या कैसे पता करेंगे ?

पार्ट टाइम जॉब्‍स जो आपको दिलाएंगे अच्‍छा पैसा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।