RBSE Rajasthan 10th Result 2023 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियां रहीं आगे
RBSE 10th Result 2023 LIVE Updates: इस साल भी लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। कुल 91.3 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 02 Jun 2023 11:40:22 AM (IST)
Updated Date: Fri, 02 Jun 2023 01:30:12 PM (IST)
RBSE 10th Result 2023 LIVE Updates RBSE 10th Result 2023 LIVE Updates: (आरबीएसई) राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (Rajasthan Board Result 2023) जारी कर कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, दोपहर 1 बजे अजमेर से परिणाम जारी कर दिया गया। इस साल भी लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। कुल 91.3 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
RBSE 10th Result 2023 LIVE Updates
- Boys Pass% 89.78
- Girls Pass% 91.31
Where To Check Rajasthan Board 10th Result 2023?
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
- jagranjosh.com/results
- rajasthan10.jagranjosh.com
How to Check and Download RBSE 10th Marksheet 2023 Online
एसएमएस और डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म के माध्यम से मार्कशीट हासिल की जा सकती है।
- चरण 1: अपने स्मार्टफोन पर Google Play Store (एंड्रॉइड उपयोगकर्ता) या ऐप्पल ऐप स्टोर (iOS) से DigiLocker ऐप डाउनलोड करें।
- चरण 2: यदि आप पहले से रजिस्टर्ड हैं तो अपने मोबाइल नंबर और आधार नंबर या यूजर नेम का उपयोग करके साइन इन करें।
- चरण 3: सर्च आइकन पर क्लिक करें और 'एजुकेशन' पर जाएं।
- चरण 4: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पर जाएं।
- चरण 5: आरबीएसई कक्षा 10वीं की मार्कशीट 2023 चुनें।
- चरण 6: मार्कशीट प्राप्त करने के लिए अपना नाम, रोल नंबर और परीक्षा का वर्ष दर्ज करें।
- चरण 8: आपकी आरबीएसई कक्षा 10 की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करें या स्क्रीनशॉट लें।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर दोपहर 1 बजे परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। आरबीएसई के छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।
पिछले साल यानी 2022 में आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 10,36,626 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 8,77,849 छात्र उत्तीर्ण हुए। परिणाम 13 जून को घोषित किया गया था। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.29 प्रतिशत था और लड़कों और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 81.62 प्रतिशत और 84.38 प्रतिशत था।
वहीं 2021 में कोविड-19 के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.56 प्रतिशत था और कोई योग्यता सूची जारी नहीं की गई थी। परिणामों की गणना एक वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड के आधार पर की गई थी।