LIVE RBSE 12th Arts Result 2020 DECLARED: राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार 90.70% छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।राजस्थान बोर्ड द्वारा 12वीं साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट पहले ही घोषित कर दिए गए हैं और अब 12वीं आर्ट्स के छात्रों का इंतजार भी अब समाप्त हो गया है। RBSE के अध्यक्ष डीपी जारोली ने रिजल्ट की घोषणा करते हुए बताया कि 12वीं आर्ट्स के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जारी किए गए हैं। इसके अलावा बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट का लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in पर भी जारी किया। बोर्ड के मुताबिक रिजल्ट की ये लिंक एक्टिवेट कर दिए गए हैं और बच्चे अब अपना परिणाम इन पर देख सकते हैं। बोर्ड ने इस बार कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है।
LIVE RBSE 12th Arts Result 2020 DECLARED: ऐसा रहा है रिजल्ट
RBSE द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस बार 12वीं की परीक्षा में 5 लाख 90868 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 5 लाख 80725 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 5 लाख 26726 विद्यार्थी पास हुए हैं। बोर्ड से मिले आकंड़ों के मुताबिक 21681 स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री आई है, जिसकी परीक्षा की तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी। बोर्ड ने ये भी बताया कि 2 लाख 83503 स्टूडेंट्स् प्रथन श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 2 लाख 16837 द्वितीय श्रेणी और 26094 स्टूडेंट्स तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं।
इस बार का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा। पिछले साल 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 88% रहा था, जबकि इस बार 90.70% रहा है यानि करीब 2.70% ज्यादा बेहतर रहा। हालांकि 2018 में 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 94.65% रहा था जो हाल के वर्षों में सबसे ज्यादा रहा।
LIVE RBSE 12th Arts Result 2020 DECLARED: लड़कियां रही आगे
12वीं आर्ट्स में भी लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है। लड़कियां का रिजल्ट 93.10% रहा है जबकि लड़कों का पासिंग परसेंटेज 88.45% रहा है। पास हुए बच्चों में नियमित स्टूडेंट्स का प्रतिशत 91.17% जबकि प्राइवेट स्टूडेंट्स का पासिंग परसेंटेज 29.17% रहा।
LIVE RBSE 12th Arts Result 2020 DECLARED: जालोर का रिजल्ट सबसे बेहतर
RBSE द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 12वीं आर्ट्स में जिलेवार सबसे बेहतर रिजल्ट जालोर जिले का रहा। जालोर में 94.79% प्रतिशत बच्चे पास हुए। इसके बाद चित्तौड़गढ़ और जैसलमेर का नाम रहा।
12वीं आर्ट्स रिजल्ट जिलेवार
जिला - प्रतिशत
1- जालोर -94.79%
2 - चित्तौड़गढ़ - 94.65%
3 - जैसलमेर - 94.42%
4 - पाली - 94.26%
5 - राजसमंद - 93.79%
6 - जोधपुर - 93.14%
7 - सीकर - 92.95%
8 - भरतपुर - 92.54%
8 - बाड़मेर - 92.54%
9 - नागौर - 92.43%
10 - सिरोही - 92.36%
11 - भीलवाड़ा - 92.28%
11 - बीकानेर - 92.28%
11 - बूंदी - 92.28%
12 - झुनझुं - 92.07%
13 - अजमेर - 91.46%
14 - चुरु - 91.45%
15 - श्रीगंगानगर - 91.16%
16 - हनुमानगढ़ - 90.91%
17 - जयपुर - 90.17%
18 - झालावाड़ - 90.10%
19 - टोंक - 89.79%
20 - बारां - 89.47%
21 - उदापुर - 89.32%
22 - प्रतापगढ़ - 89.23%
23 - सवाई माधोपुर - 89.00%
24 - डूंगरपुर - 88.95%
25 - अलवर - 88.90%
26 - करौली - 88.58%
27 - दौसा - 88.46%
28 - बांसवाड़ा - 86.19%
29 - कोटा - 85.92%
30 - ढोलपुर - 85.39%
LIVE RBSE 12th Arts Result 2020 DECLARED: ऐसा रहा साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट
RBSE 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट पहले ही जारी कर चुका है। साइंस का रिजल्ट 8 जुलाई को और कॉमर्स का रिजल्ट 13 जुलाई को घोषिति किया जा चुका है। 12वीं साइंस का रिजल्ट 91.96% रहा। इसमें लड़कियों का कुल परिणाम 94.90% रहा, जबकि लड़कों का रिजल्ट 90.16% रहा। परीक्षा में शामिल हुए कुल 2,37,305 छात्र-छात्राओं में से 2,18,232 विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए हैं, जबकि मात्र 19,073 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं। 4,396 विद्यार्थियों की सप्लीमेंट्री आई।
वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में इस साल का रिजल्ट 94.49% रहा। 12वीं कॉमर्स में करीब 36 हजार 551 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
LIVE RBSE 12th Arts Result 2020 DECLARED: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
- यहां होम पेज पर 12वीं आर्ट्स रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें
- नए पेज पर परीक्षार्थी नाम, रोल नंबर और अन्य जानकारी फीड करें
- जानकारी सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
- यहां परीक्षार्थी अपना रिजल्ट चेक करने के साथ ही उसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट भी निकाल सकेंगे
LIVE RBSE 12th Arts Result 2020 DECLARED: परीक्षा की जानकारी
राजस्थान 12वीं आर्ट्स परीक्षा 2020 में 5.90 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। कोरोना संकट के कारण बोर्ड ने साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की मेरिट लिस्ट घोषित नहीं की थी, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इसी तरह आर्ट्स स्ट्रीम की मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि इस साल कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण 19 मार्च के बाद की परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। बोर्ड ने शेष परीक्षाओं का आयोजन 18 से 30 जून में किया।