राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट 1 जून को होंगे जारी, ये है समय
RBSE 12th Result 2022 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 1 जून को 12वीं के परिणाम जारी करेगा। इसका ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 31 May 2022 10:38:42 PM (IST)
Updated Date: Tue, 31 May 2022 10:38:42 PM (IST)
RBSE 12th Result 2022 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 1 जून को 12वीं के परिणाम जारी करेगा। इसका ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।RBSE 12th Result 2022 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी होने वाले रिजल्ट 2022 का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उनके लिए राहत भरी खबर है। आरबीएसई कक्षा 12वीं विज्ञान और कॉमर्स की परीक्षाओं के नतीजे 1 जून को दोपहर 2 बजे घोषित होंगे। राज्य बोर्ड सचिव मेघना चौधरी के अनुसार RBSE प्रशासक एलएन मंत्री रिजल्टों की घोषणा बोर्ड परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में करेंगे। मेघना ने बताया, 'साइंस में 2,32,005 और वाणिज्य वर्ग में 27,339 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं।'
स्टूडेंट्स यहां देख पाएंगे अपना रिजल्ट
साइंस और कॉमर्स में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आरबीएसई द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद rajresults.nic.in पर देख पाएंगे। इस वेबसाइट पर लिंक के माध्यम से छात्र रिजल्ट पेज पर जा सकेंगे। वह अपना विवरण भरकर परिणाम देख पाएंगे। वहीं आरबीएसई 12वीं आर्ट स्ट्रीम का रिजल्ट 20 जून के आसपास जारी किए जा सकते हैं।
5वीं और 8वीं के परिणाम कब होंगे जारी
आरबीएसई 8वीं परिणाम 2022 के 1 जून को जारी किए जाने की खबरें सामने आई थी। हालांकि इस बारे में बोर्ड की ओर से कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि जून के पहले हफ्ते या दूसरे सप्ताह तक 5वीं, 8वीं और 10वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। ऐसे में परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।