• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • फीचर
  • करियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेज्‍यूमे के ये 4 नियम तोड़ देंगे तो भी मिल जाएंगी जॉब

अगर आप इन रेज्‍यूमे रूल्‍स को तोड़ भी देंगे तो भी आपकाे जॉब आसानी से मिल जाएंगी।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 29 Jan 2016 04:30:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Jan 2016 05:02:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रेज्‍यूमे के ये 4 नियम तोड़ देंगे तो भी मिल जाएंगी जॉब

हर किसी को लगता है कि रेज्‍यूमे राइटिंग में रूल्‍स फॉलो होने चाहिए तभी आप असली इम्‍प्रेशन डाल पाएंगे और इंटरव्‍यू के लिए आपके पास कॉल आएगा। हर कोई यही सोचता है कि महत्‍वपूर्ण नियमों के साथ ही रेज्‍यूमे डिजाइन हो। लकिन आपको बता दें कि अगर आप कुछ रेज्‍यूमे रूल्‍स तोड़ भी देंगे तो आपको कोई नुकसान नहीं होने वाला। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में :

1. इसमें कुछ गलत नहीं अगर आप पिछली पोजिशन, एजुकेशन क्रेडेंशियल या अपने विशेष स्किल सेट को रेज्‍यूमे में शामिल न करें। अगर आपकी क्‍वॉलि‍फ‍िकेशन किसी पोजिशन के लिए अप्रासंगिक है तो इसे रेज्‍यूमे में शामिल न करने से घबराए नहीं। वही जानकारियां शेयर करें जो कि उस पोजिशन के लिए जरूरी हो।


2. हर वर्क हिस्‍ट्री के नीचे सबहैडिंग में जॉब तलाशने वाले युबा जॉब के बेसिक्‍स, अवॉर्ड्स, स्‍पेशल अचीवमेंट आदि भी लिखते हैं। लेकिन कई बार इन्‍हें शामिल न करना ज्‍यादा अच्‍छा होता है। अगर महसूस हो तो बेसिक जॉब डिस्‍क्रिप्‍शन को छोड़ दें।

3. आप हॉबीज को शा‍मि‍ल कर सकते हैं और नहीं भी करें तो गलत नहीं है। अगर आपके पास वाकई ऐसी हॉबी मेंशन करने के लिए है जो कि संवाद को आगे बढ़ा सकती है तो इसे शामिल करें। 'ट्रेवल' जैसी हॉबी मेंशन करने का कोई मतलब नहीं है। इसकी बजाए आप अपने पसंदीदा देश की लिस्‍ट डाल सकते हैं।

4. रेज्‍यूमे का काम आपको इंटरव्‍यू के लिए सिलेक्‍शन दिलाना है, ना कि जॉब। एक हाइरिंग मैनेजर को कई सारे रेज्‍यूमे देखकर यह तय करना होता है कि किसे इंटरव्‍यू के लिए बुलाया जाए। आपको अगर लगता है कि दो या तीन पेज का रेज्‍यूमे ज्‍यादा अट्रैटिव रहेगा तो यह भूल है। आप किसी को एक पेज का रेज्‍यूमे दें और वह उसे दस सेकंड में ही देख लेगा। अब उससे पूछे क्‍या-क्‍या बातें याद रही। उन्‍हें ज्‍यादा बातें याद नहीं होंगी। इसलिए अगर आप दो पेज या इससे ज्‍यादा का सोच रहे हैं तो समझ जाएं कितना समय लगेगा।

10 रोचक सवाल, जो फेसबुक इंटरव्‍यूज में पूछे गए

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।