• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • करियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SSC GD Constable Recruitment 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली 39 हजार से अधिक सिपाही की भर्तियां, कितनी मिलेगी सैलरी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल के 39,000+ पदों पर भर्ती शुरू की है। 10वीं पास और 18-23 वर्ष आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवे...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 06 Sep 2024 08:11:54 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Sep 2024 08:11:54 PM (IST)
SSC GD Constable Recruitment 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली 39 हजार से अधिक सिपाही की भर्तियां, कितनी मिलेगी सैलरी

HighLights

  1. आवेदन की करेक्शन विंडो 5-7 नवंबर को खुलेगी।
  2. 10वीं पास उम्मीदवारों के 18-23 वर्ष की उम्र सीमा।
  3. आवेदन की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2024 है।

करियर डेस्क, इंदौर। 10वीं पास लोग भी सरकारी नौकरी का हिस्सा बन सकते हैं। जी हां, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल पद 39 हजार से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आप एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख

जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 5 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 14 अक्टूबर तक ही आवेदन कर सकेंगे। उसके बाद 5 से 7 नवंबर तक करेक्शन विंडो ओपन हो जाएगी।

SSC GD Constable Vacancy Details: देखें वैकेंसी डिटेल्स

BSF 15654 पद
CISF 7145 पद
CRPF 11541 पद
SSB 819 पद
ITBP 3017 पद
AR 1248 पद
SSF 35 पद
NCB 22 पद

10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

10वीं पास कोई अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए पूरी तरह से योग्य है। अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से लेकर 23 वर्ष तक की होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र की सीमा में छूट मिलेगी।


सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी

जीडी कॉन्स्टेबल पद को पाने के लिए आपको कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम देना होगा। उसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन होगा।

सैलरी

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पद पर आपके सिलेक्ट होने के बाद लेवल-1 के चयनित अभ्यर्थी को सैलरी 18 हजार से 56 हजार 900 तक होगी। लेवल-3 के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी 21 हजार 700 से लेकर 69 हजार 100 रुपये तक होगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आरक्षण के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पूर्व सैनिक (ईएसएम) से संबंधित अभ्यर्थियों को शुल्क नहीं देना है।