
सिविल सेवा की परीक्षा देने की अगर आप सोच रहे हैं और उसकी तैयारी में जुटे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपकी तैयारी में किसी तरह की कमी न हो। अगर आपमें पैशन है तो आप इस एग्जाम में अपनी योग्यता दिखाकर अच्छे नंबर पा सकते हैं। आइए जानते हैं सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के 8 महत्वपूर्ण टिप्स :
- आपको किताबी कीड़ा बनना पड़ेगा अगर आईएएस जैसे एग्जाम में सफलता पानी है। हालांकि आप कहीं घूमने भी जाते हैं तो ज्यादा से ज्यादा ज्ञान समेटने की कोशिश करें।
- प्रिलिम्स आपके लिए पहली बाधा है। इसे पार करने के लिए सही स्ट्रैटिजी के साथ तैयारी जरूरी है। किसी भी विषय को नजरअंदाज न करें। हर विषय की बराबर तैयारी करें। क्योंकि यहां पर टॉपिक की डीटेल्ड नॉलेज होना जरूरी है। इसलिए अगर आप सभी विषयों पर बराबर फोकस करते हुए प्रिपेयर करते हैं तो आपको इसका भरपूर फायदा मिलेगा।
- वास्तव में जनरल नॉलेज कोई सब्जेक्ट नहीं है बल्कि कई सब्जेक्ट का मिलाजुला रूप है। जीके कहीं से भी आ सकती है। यह असीमित है। तो जिसना ज्यादा हो सके आप इसकी स्टडी करें।
- कहते हैं कि नॉलेज जहां से मिले उसे बटोर लेना चाहिए। टीवी चैनल्स में बहुत से प्रोग्राम दिखाए जाते हैं। किसी सीरियल को देखने से अच्छा है कि आप न्यूज और नेशनल जिओग्राफिक या डिस्कवरी चैनल देखें। इससे आपकी नॉलेज में इजाफा होगा।
- कॉन्फिडेंस की जरूरत हर जगह पड़ती है। आप जितना कॉन्फिडेंट होंगे आपका परफॉर्मेंस उतना ही अच्छा होगा। एग्जाम के दौरान आपको जो आता है और जितना आता है, उसे लेकर कॉन्फिडेंट रहें।
- आपका कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छा होना चाहिए। नॉलेज के लिए यह न सोचें कि आपको अंग्रेजी में ही सही और ज्यादा नॉलेज हासिल हो सकता है। नॉलेज किसी भी लैंग्वेज में हासिल की जा सकती है। हां, स्टडी मटेरियरल का चयन सोच-समझकर करें। खासतौर से सिविल सेवा की तैयारी के लिए आप जो भी पढ़ें, उसका स्त्रोत बहुत रिलायबल होना चाहिए।
- चाहे कोई भी एग्जाम हो, लेकिन एक बात का जरूर ख्याल रखें कि आपकी नींद पूरी होनी चाहिए। ऐसा न करें कि सोना, खाना-पीना सब छोड़कर स्टडी कर रहे हैं। क्योंकि तब वह स्टडी आपके बहुत ज्यादा काम की नहीं रह जाएगी। प्लान बनाकर स्टडी करें और प्लान ऐसा हो, जिसमें सोने का टाइम भी आपने निर्धारित कर लिया हो और खाने-पीने और घूमने का समय भी लिखा हो।