• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • फीचर
  • करियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police Exam Admit Card: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से फटाफट करें डाउनलोड

UP Constable Admit Card Download: 60,244 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 23 से 31 अगस्त को 1174 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। दो पालियों में परीक...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 21 Aug 2024 05:02:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Aug 2024 05:38:34 PM (IST)
UP Police Exam Admit Card: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से फटाफट करें डाउनलोड
कांस्टेबल परीक्षा के लिए जारी हुए प्रवेश पत्र।

HighLights

  1. 60,244 पदों पर होनी है भर्ती।
  2. 67 जिलों में बनाए गए 1174 केंद्र।
  3. दो पालियों में होगी भर्ती परीक्षा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। UP Constable Admit Card Download: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। यूपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने 23 अगस्त को होने वाले एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 से 31 अगस्त के बीच आयोजित होगी। इससे पहले सिपाही भर्ती एग्जाम फरवरी में हुए थे, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। इस बार एग्जाम सेंटर्स में काफी सख्ती बरती जाएगी।


उम्मीदवारों से निवेदन है कि अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में ले जाना न भूलें। इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी। आइए जानते हैं यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे और कहां से डाउनलोड करें।

कहां से डाउनलोड करें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड? - UP Police Admit Card Download Link

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के जरिए 60244 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए कुल 40 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर ctcp24.com/uppbpbcst23/index.aspx क्लिक करें।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1- यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर कांस्टेबल भर्ती एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब लॉगिन डिटेल्स एंटर करना होगा।

स्टेप 4- यूपी पुलिस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। परीक्षा के लिए सभी पेजेस का प्रिंटआउट पर निकालकर ले जाएं।

यूपी कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ऑनलाइन मोड पर आधारित होगी।
  • परीक्षा में प्रश्न पत्र की भाषा हिंदी और अंग्रेजी में होगी।
  • एग्जाम में 150 प्रश्न आएंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।
  • परीक्षा 300 अंक और समयावधि 2 घंटे है।
  • एग्जाम में 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।