यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपीएससी का नोटिफिकेशन जारी, 27 मई तक करें आवेदन
स्टूडेंट्स जो इस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें यूपीएससी प्रीलिम्स के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।
By Edited By:
Publish Date: Wed, 04 May 2016 12:33:49 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 May 2016 12:43:19 PM (IST)

बहुत से स्टूडेंट्स के लिए यूपीएससी एग्जाम किसी ख्वाब से कम नहीं होता। इस ख्वाब को पूरा करने का सही वक्त आ गया है। यूपीएससी ने 1079 पोस्ट्स की घोषणा की है। स्टूडेंट्स जो इस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें यूपीएससी प्रीलिम्स के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।
पदों की संख्या : 1079
उम्र : 21-32 साल (नियमानुसार छूट)
शैक्षणिक योग्यता: कैंडीडेट को ग्रेजुएट होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : कैंडीडेट का सिलेक्शन रिटन टेस्ट (दो पार्ट में, प्रीलिम्स व मेंस) तथा इंटरव्यू के आधार पर फाइनल किया जाएगा।
अंतिम तिथि: ऑनलाइन एप्लीकेशन 27 मई 2016 को रात 11.59 बजे तक भरे जा सकेंगे। इसके बाद लिंक डिसेबल कर दिया जाएगा।
प्रक्रिया: योग्य उम्मीदवारों को एग्जाम शुरू होने के तीन सप्ताह पहले ई- एडमिशन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। ध्यान रखें कि इसे कैंडीडेट यूपीएससी की वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकते हैं। पोस्ट के माध्यम से एडमिशन सर्टिफिकेट नहीं भेजा जाएगा।
सावधानियां: कैंडीडेट इस एग्जाम के लिए अप्लाई करने से पहले इसके ऑफीशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अगर किसी भी स्टेज पर कैंडीडेट योग्य नहीं पाए गए तो उसी समय उनकी उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है।
इस तरह करें अप्लाई :
- ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए कैंडीडेट को वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर जाना होगा। यहां ऑनलाइन आवेदन से संबंधित इंस्ट्रक्शंस भी मिल जाएंगे। यूपीएससी के डिटेल नोटिफिकेशन www.upsc.gov.in से प्राप्त किए जा सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन दो भाग में होगा, जिसकी जानकारी आपको वेबसाइट पर दी जाएगी।
- कैंडीडेट को एग्जाम फीस के तौर पर 100 रुपए जमा करने होंगे। हालांकि जो एग्जाम फीस से एग्जम्प्ट है। उन्हें यह फीस जमा नहीं करनी है। यह फीस एसबीआई में कैश जमा कर या नेट बैंकिंग के माध्यम से अथवा वीजा, मास्टर डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
- ऑनलाइन एप्लीकेशन के पहले अपने पास फोटोग्राफ और सिग्नेचर की जेपीजी फॉर्मेट में कॉपी अवश्य रख लें। प्रत्येक फाइल की साइज 40 केबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और फोटोग्राफ 3 केबी और सिग्नेचर 1 केबी से छोटा नहीं होना चाहिए।
- अप्लाई करने से पहले आपके पास एक वैलिड ई-मेल आईडी जरूर हो। क्योंकि यूपीएससी इसके बाद के सभी कम्युनिकेशन आपसे इसी मेल आईडी पर करेगा। कैंडीडेट इस मेल आईडी को बराबर चेक करते रहें।
- एक कैंडीडेट एक ही बार ऑनलाइन अप्लाई करें।