UPSC Result 2022 Declared: यूपीएससी परीक्षा के नतीजे घोषित, इशिता किशोर रही टॉपर
UPSC Result 2022 Declared साल 2022 के UPSC परीक्षा नतीजों में महिलाओं ने शीर्ष पदों पर अपना दबदबा कायम रखा।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 23 May 2023 03:06:55 PM (IST)
Updated Date: Tue, 23 May 2023 03:50:56 PM (IST)
UPSC Result 2022UPSC Result 2022 Declared। संघ लोक सेवा आयोग ने साल 2022 के यूपीएससी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक इशिता किशोर ने यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया है। इशिता किशोर के साथ गरिमा लोहिया और उमा हरथी एन क्रमशः टॉप तीन रैंक हासिल की है।
मिली जानकारी के मुताबिक साल 2022 के UPSC परीक्षा नतीजों में महिलाओं ने शीर्ष पदों पर अपना दबदबा कायम रखा। इशिता किशोर ने AIR-1 रैंक हासिल की है। दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया और तीसरे नंबर पर उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा रही है।
UPSC Result 2022: आपको बता दें कि बीते साल UPSC 2021 परीक्षा में श्रुति शर्मा ने देशभर में पहली रैंक हासिल की थी। बीते साल भी टॉप-3 में लड़कियां ही थी। श्रुति शर्मा पहले स्थान पर, अंकिता अग्रवाल ने सेकंड पोजीशन और चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला ने तीसरी रैंक हासिल की थी।
ऐसे चेक करें परिणाम - UPSC Result 2022 Check Direct Link
UPSC Result 2022 की परीक्षा परिणाम आप आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। आपको बता दें कि UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित की गई थी और परिणाम 22 जून को जारी किए गए थे। मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी और परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे। UPSC 2022 के लिए इंटरव्यू 18 मई को खत्म हुए थे।