UPSC Toppers List: संघ लोक सेवा आयोग ने परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। शुक्रवार को जारी इन परीक्षा परिणामों में एक बार फिर बिहार और झारखंड के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में टॉप करने वाले शुभम कुमार बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं। 12वीं की पढ़ाई चिन्मया स्कूल बोकारो से करने वाले शुभम ने आईआईटी बांबे से बीटेक किया है। इसके पहले वो 2019 की परीक्षा में भी 290वें स्थान पर रहे थे और 2020 की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। शुभम के अलावा भी बिहार और झारखंड के 4 अन्य लोगों ने टॉप 10 में जगह बनाई है।
धनबाद के रहने वाले यश जालुका ने इस परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया है और यहीं की डॉ अपाला मिश्रा ने नौवां स्थान हालिस किया है। जमशेदपुर के कनिष्क भी 43वें स्थान पर रहे हैं। साथ ही हजारीबाग के रहनेवाले उत्कर्ष कुमार को 55वीं रैंक मिली है।
कुल 761 उम्मीदवार हुए पास
इस परीक्षा में जागृति अवस्थी ने दूसरा और अंकिता जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। परीक्षा में कुल 761 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें 545 पुरुष और 216 महिलाएं हैं। ये सभी उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस), भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) सहित कई अन्य सेवाओं में अपना योगदान देंगे।
टॉप 25 में 12 महिलाएं शामिल
इस साल UPSC परीक्षा के टॉप 10 उम्मीदवारों में झारखंड व बिहार से पांच लोगों ने जगह बनाई है। झारखंड के यश जालुका चौथे और डॉ अपला नौवें स्थान पर रही हैं। इसके अलावा बिहार के शुभम ऑल इंडिया टॉपर रहे और प्रवीण कुमार सातवें और सत्यम दसवें स्थान पर रहे हैं। वहीं टॉप-3 में दो महिलाएं हैं और टॉप-15 में सात महिलाओं ने जगह बनाई है। जबकि शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं हैं।
टॉप-10 में शामिल झारखंड और बिहार के छात्र
टीना डाबी की बहन भी चयनित
राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी और 2015 बैच की टॉपर टीना डाबी की बहन रिया डाबी भी इस परीक्षा में सफल रही हैं, उन्होंने 15वीं रैंक हासिल की है।
UPSC परीक्षा के टॉप-15 उम्मीदवार
1. शुभम कुमार
2. जागृति अवस्थी
3. अंकिता जैन
4. यश जालुका
5. ममता यादव
6. मीरा के
7. प्रवीण कुमार
8. जीवनी कार्तिक
9. डॉ अपाला मिश्रा
10. सत्यम गांधी
11. देवयानी
12. मिथुन प्रेमराजी
13. गौरव बुदनिया
14. करिश्मा नायर
15. रिया डाबी