
यदि आप सशस्त्र बलों में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं, तो भारतीय सेना में 635 तथा बीएसएफ में 622 पद आपकी राह देख रहे हैं।
भारतीय सेना
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में रहकर देश की सेवा करने का जज्बा अगर आपमें है, तो अब आपका सपना पूरा हो सकता है। जानते हैं जाब डिटेल।
पद: असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (आरएम)- 152
हैड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) - 470
आयु सीमा: सामान्य श्रेणी के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तथा एससी/ एसटी के लिए 18 से 30 वर्ष है।
क्वॉलिफिकेशन: उम्मीदवार के पास रेडियो एंड टीवी टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, कम्प्यूटर, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग या डोमेस्टिक अप्लायंसेस से 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए क्वॉलिफिकेशन भी अलग है।
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवार कंडीडेट का चयन 2 चरणों के आधार पर किया जाएगा। ये हैं:
(1) रिटन एग्जाम और डिस्क्रिप्शन टेस्ट तथा (2) फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंटेशन व फाइनल मेडिकल एग्जाम।
कैसे करें आवेदन: उम्मीदवार वेबसाइट के माध्यम से 16 जून 2016 को सुबह 9 बजे से 15 जुलाई 2016 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2016
अधिक जानकारी: www.bsf.nic.in