यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बना सकते हैं खदानों में करियर, वेस्टर्न कोलफील्ड्स में वैकेंसीज
वेस्टर्न कोलफील्ड्स ने हाल ही में 400 वेकेंसीज का नोटिफिकेशन जारी किया है।
By Edited By:
Publish Date: Sat, 02 Apr 2016 01:41:31 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 Apr 2016 01:48:42 PM (IST)

अगर आप किसी अच्छी कंपनी में जॉब तलाश रहे हैं, तो वेस्टर्न कोलफील्ड्स आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 400 पदों के लिए नोटिफिकेशन निकाला है। अगर आप इस जॉब के लिए पात्र हैं, तो 16 अप्रैल तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
कौन-से पद?
इस नोटिफिकेशन के पद इस प्रकार हैं:
माइनिंग सरदार/ शॉट फायरर: 388 पद (एससी-58, एसटी- 29, ओबीसी- 118, जनरल- 183)
सर्वेयर: 12 पद (एससी- 1, एसटी- 1, ओबीसी- 3, जनरल- 7)
आयु सीमा
जनरल वर्ग के उम्मीदवार की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओबीसी के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष तथा एससी व एसटी के लिए 35 वर्ष है।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार मैट्रिक पास होना चाहिए। साथ ही उसके पास माइनिंग और माइन सर्वेइंग में सर्वेयर्स सर्टिफिकेट या डिप्लोमा भी होना चाहिए। उम्मीदवार के पास गैस टेस्टिंग सर्टिफिकेट भी अवश्य होना चाहिए। सर्वेयर पद के लिए उम्मीदवार के पास सर्वेयर का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक से 100 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट बनवाना होगा। डिमांड ड्राफ्ट वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, नागपुर को देय होगा। एससी व एसटी उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी है।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार को आवेदन के साथ अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर भेजना होगा। डिमांड ड्राफ्ट और सभी विषयों की मार्कशीट की फोटोकॉपी अटेस्ट करवाकर वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, कोल एस्टेट, सिविल लाइंस, नागपुर- 440001 पर भेजनी होगी। ऑनलाइन फॉर्म की एक फोटोकॉपी जरूर करवाकर अपने पास रख लें।
आवेदन की अंतिम तिथि: 16 अप्रैल 2016
अधिक जानकारी: http://westerncoal.nic.in