• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AC Cooling Tips: कम कूलिंग दे रहा है आपका एयर कंडीशनर तो तत्काल सुधार लें ये गलतियां

आपके AC को कूलिंग करने के लिए रेफ्रिजरेंट गैस की जरूरत होती है। यदि किसी कारण से AC में रेफ्रिजरेंट कम हो जाती है तो कमरे में कूलिंग भी कम होती है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 10 May 2024 11:06:51 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 May 2024 11:40:30 AM (IST)
AC Cooling Tips: कम कूलिंग दे रहा है आपका एयर कंडीशनर तो तत्काल सुधार लें ये गलतियां
Air Conditioner की कूलिंग कम होने का मुख्य कारण गंदा फिल्टर भी होता है। लगातार एसी चलने के कारण फिल्टर में धूल, मिट्टी आदि फंस जाते हैं।

HighLights

  1. यदि आपके Air Conditioner की कूलिंग कम हो रही है तो इस एक मुख्य कारण खराब कॉइल भी हो सकती है।
  2. कॉइल कमरे से गर्मी को अवशोषित करने का काम करती है और इसे कमरे से बाहर छोड़ती है।
  3. इसके खराब होने पर भी कमरे में कूलिंग कम हो सकती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। इन तेज गर्मी का कारण लोगों का हाल बेहाल है और लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर व एसी पर निर्भर है। भीषण गर्मी में यदि आपका एयर कंडीशनर बेहद कम कूलिंग दे रहा है तो आप परेशान हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने एसी की कूलिंग बढ़ा सकते हैं।

साफ करते रहें एसी का फिल्टर

Air Conditioner की कूलिंग कम होने का मुख्य कारण गंदा फिल्टर भी होता है। लगातार एसी चलने के कारण फिल्टर में धूल, मिट्टी आदि फंस जाते हैं। इस कारण हवा का प्रवाह बाधित हो जाता है और इस कारण एसी की कूलिंग कम हो सकती है। एसी के फिल्टर को आप खुद आसानी से घर पर साफ कर सकते हैं।


कम रेफ्रिजरेंट के कारण कूलिंग पर असर

आपके AC को कूलिंग करने के लिए रेफ्रिजरेंट गैस की जरूरत होती है। यदि किसी कारण से AC में रेफ्रिजरेंट कम हो जाती है तो कमरे में कूलिंग भी कम होती है। ऐसे में किसी तकनीशियन से चेक करा कर एयर कंडीशनर का रेफ्रिजरेंट चेक कराना चाहिए।

खराब थर्मोस्टेट भी कम होती है कूलिंग

एयर कंडीशनर में थर्मोस्टेट डिवाइस यह तय करता है कि कमरे को कितना ठंडा करना है। यदि AC का थर्मोस्टेट खराब हो जाता है तो इस कारण भी कूलिंग कम हो सकती है। ऐसे में थर्मोस्टेट को तत्काल बदल देना चाहिए।

खराब कॉइल

यदि आपके Air Conditioner की कूलिंग कम हो रही है तो इस एक मुख्य कारण खराब कॉइल भी हो सकती है। कॉइल कमरे से गर्मी को अवशोषित करने का काम करती है और इसे कमरे से बाहर छोड़ती है। इसके खराब होने पर भी कमरे में कूलिंग कम हो सकती है। ऐसी परिस्थिति में तकनीशियन को दिखाकर कॉइल को बदल देना चाहिए।

इन बातों का भी रखें ध्यान

कमरे में अधिक लोग होने पर भी कूलिंग ज्यादा महसूस नहीं होती है। खिड़कियों और दरवाजों से गर्म हवा का रिसाव न होने दें। खिड़कियों पर धूप न आने दें। खिड़कियों पर मोटा पर्दा लगाना चाहिए। एयर कंडीशनर का तापमान हमेशा 24°C से 26°C के बीच सेट करना चाहिए। AC के इस्तेमाल के साथ-साथ पंखा भी चलाना चाहिए।