• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

White Tea: डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान है सफेद चाय, शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

खराब जीवनशैली और जंक फूड के सेवन के कारण वजन बढ़ने की समस्या आम हो गई है। मोटापा कम करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य हो सकता है, इसके लिए सही आहार और जीवनशैल...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 06 Dec 2024 07:00:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Dec 2024 07:00:00 AM (IST)
White Tea: डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान है सफेद चाय, शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल
सफेद चाय को दिनचर्या में शामिल करना हो सकता है फायदेमंद।

HighLights

  1. कैमेलिया के पत्तों और फूलों से बनाई जाती है सफेद चाय
  2. सफेद चाय से वजन घटाना, शुगर लेवल कंट्रोल करना संभव
  3. स्ट्रेस को कम करने, स्मरण शक्ति बढ़ाने में मददगार होते हैं

लाइफ स्टाइल डेस्क, इंदौर। बिगड़ते लाइफस्टाइल, जंकफूड बढ़ते सेवन से मधुमेह, मोटापे समेत कई बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन नियंत्रित करना चाहते हैं, तो सफेद चाय को अपनी दिनचर्या में शामिल करना एक फायदेमंद उपाय साबित हो सकता है। कई अध्ययन बताते हैं कि सफेद चाय के सेवन से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

सफेद चाय क्या है?

कैमेलिया के पत्तों और फूलों से सफेद चाय बनाई जाती है। इसमें कई स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जैसे कि फायटोन्यूट्रिएंट्स, टैनीन, फ्लोराइड्स, पॉलीफिनोल्स, फ्लेवोनॉइड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और कैटेचिंस। ये तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, खासकर मोटापा और मधुमेह के मामलों में।


naidunia_image

शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक

सफेद चाय का नियमित सेवन शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन प्रतिरोध के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए दिन में कम से कम दो कप सफेद चाय पीने की सलाह दी जाती है।

शोध में क्या पाया गया?

एक शोध में यह पाया गया कि सफेद चाय में मौजूद पॉलीफेनोल्स तत्व ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मददगार होते हैं। इसके साथ ही, यह सूजन को भी घटाता है, और मोटापा और मधुमेह जैसी बीमारियों में भी फायदेमंद होता है।

naidunia_image

यह शोध चूहों पर किया गया था, जिसमें कैमेलिया के अर्क का इस्तेमाल किया गया था। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि सफेद चाय के सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ सकती है और बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। सफेद चाय न केवल वजन नियंत्रण और मधुमेह के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।