Dental Care: दांतों की अच्छी सेहत के लिए मीठा कम खाएं
Dental Care: हर छह माह में दांतों की सफाई भी करवा लेना चाहिए। सुबह और रात में दोनों समय ब्रश करना चाहिए।
By Sameer Deshpande
Edited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 10 Aug 2023 01:35:24 PM (IST)
Updated Date: Thu, 10 Aug 2023 01:47:40 PM (IST)
कई लोग इसे अनदेखा करते हैं और कई बार उपचार कराने से कतराते हैं।Dental Care: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। लोग अक्सर मसूड़ों में खून आना, दांतों में पीलापन, मसूड़ों में सड़न, मुंह से बदबू आना, दांतों के घिसने जैसी समस्याओं को नजरअंदाज करते हैं। अधिकांश लोगों को मसूड़ों में खून आने की समस्या होती है, जिसमें से कम ही लोग वक्त पर उपचार कराते हैं।
दंत रोग विशेषज्ञ डा. अनिष्काराजे सिलावट ने बताया कि कई लोग इसे अनदेखा करते हैं और कई बार उपचार कराने से कतराते हैं। परिणामस्वरूप समस्या और भी बढ़ जाती है। दांतों से संबंधित समस्या को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि वक्त रहते इस पर ध्यान नहीं दिया जाए तो समस्या बढ़ भी सकती है। दांत की समस्या के कई कारण हो सकते हैं। कई बार दांतों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देने से पायरिया की समस्या भी हो सकती है।
चाय, काफी, चाकलेट का सेवन कम करें
मीठी चीजों का ज्यादा सेवन करने वाले लोगों के
दांत अक्सर जल्दी खराब हो जाते हैं। चाय-काफी भी दांतों के इनेमल को खराब कर सकते हैं। हालांकि जरूरी नहीं कि आपको ऐसे खाद्य पदार्थों से पूरी तरह परहेज करना पड़े, लेकिन इनका कम से कम मात्रा में सेवन सुनिश्चित करें। दांतों की अच्छी
सेहत के लिए मीठा कम खाना चाहिए। यदि खा भी रहे हैं तो खाना खाने के दौरान ही मीठा खा लेना चाहिए।
हर छह माह में दांतों की सफाई भी करवा लेना चाहिए। सुबह और रात में दोनों समय ब्रश करना चाहिए। इससे दांतों में फंसे किटाणु निकल जाते हैं।
चाकलेट का ज्यादा सेवन करने से भी दांतों में सड़न की समस्या होती है। दांतों से संबंधित समस्या से बचने के लिए यदि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दिया जाए तो लाभ हो सकता है।