• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali Rangoli Designs 2023: ऐसी खूबसूरत रंगोली बनाकर घर को बनाएं खूबसूरत, देखिए लेटेस्ट डिजाइन्स

दिवाली हिंदू धर्म का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है, जो हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान लोग अपने घरों को सजाते हैं और तरह-तरह के पकवान...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 10 Nov 2023 01:45:27 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Nov 2023 01:45:27 PM (IST)
Diwali Rangoli Designs 2023: ऐसी खूबसूरत रंगोली बनाकर घर को बनाएं खूबसूरत, देखिए लेटेस्ट डिजाइन्स
Diwali Rangoli 2023

HighLights

  1. कमल की रंगोली दिवाली पर काफी खूबसूरत लगती है।
  2. घर के आंगन को रंगोली बनाने का विशेष महत्व है।
  3. दिवाली पर आप अलग-अलग तरह की रंगोली बनाकर घर सजा सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। Diwali Rangoli Designs 2023: देशभर में इस वक्त रोशनी के त्योहार दिवाली की धूम है। जैसे-जैसे यह त्योहार नजदीक आ रहा है, हर तरफ इसका उत्साह देखने को मिल रहा है। दिवाली हिंदू धर्म का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है, जो हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान लोग अपने घरों को सजाते हैं और तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। साथ ही इस दिन लोग अपने घरों पर रंगोली बनाकर सजाते हैं। अगर आप भी इस दिवाली अपने घर के आंगन को रंगोली से सजाने वाले हैं, तो हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स लेकर आए हैं।

naidunia_image

लोटस रंगोली

कमल की रंगोली दिवाली पर काफी खूबसूरत लगती है। यह रंगोली बनाने में बहुत आसान है और कुछ ही समय में तैयार हो जाती है। आप इसे रेत, चाॅक या अन्य सामग्री की मदद से तैयार कर सकते हैं। इस बार दिवाली पर आप इसे अपने घर के आंगन पर इसे बना सकते हैं।


naidunia_image

फ्लावर रंगोली

अगर आप रंगोली बनाने के लिए सिंपल और खूबसूरत डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो आप फूलों की रंगोली बना सकते हैं। ऐसा करने के लिए, आप फूलों की पंखुड़ियों और पत्तियों का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप रंगों की मदद से भी फ्लाॅवर रंगोली बना सकते हैं।

naidunia_image

स्वस्तिक रंगोली

हिन्दू धर्म में स्वस्तिक और ॐ के चिन्हों का काफी महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसे बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसे में दिवाली के शुभ अवसर पर ओम या स्वास्तिक रंगोली से अपने आंगन की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

naidunia_image

मोर रंगोली

दिवाली के मौके पर मोर रंगोली सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इसे बनाना बहुत आसान है। हालांकि, ऐसा करने के लिए कुछ समय लगता है, लेकिन एक बार बनने के बाद ये काफी खूबसूरत लगती है। अगर आप इस दिवाली मोर रंगोली बनाने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ आइडियाज लेकर आए हैं।

naidunia_image