• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Holi 2024 Wishes: इन प्यार भरे संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को दें होली की शुभकामनाएं

रंगों का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 04:27:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 Mar 2024 09:05:50 AM (IST)
Happy Holi 2024 Wishes: इन प्यार भरे संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को दें होली की शुभकामनाएं
Top Holi Wishes

HighLights

  1. होली का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है।
  2. होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
  3. प्रियजनों को इन प्यार भरे संदेशों के साथ शुभकामनाएं दे सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। Happy Holi 2024 Wishes: जिस त्योहार का हम सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं, वह है होली। इस बार होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जा रहा है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अलग-अलग देशों में भी होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रंगों का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और गले मिलते हैं। ऐसे में इस खास दिन पर आप अपने दोस्तों, परिवार वालों और प्रियजनों को इन प्यार भरे संदेशों के साथ शुभकामनाएं दे सकते हैं।

(1) चलो आज हम बरसों पुरानी

अपनी दुश्मनी भुला दें।

कई होलियां सूखी गुजर गई

इस होली पर आपस में रंग लगा लें।

हैप्पी होली 2024!!

(2) खुशियों से हो न कोई दूरी,

रहे न कोई ख्वाहिश अधूरी

रंगों से भरे इस मौसम में,

रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी।

होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

(3) गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार

सूरज की किरणे,खुशियों की बहार,

चांद की चांदनी, अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार ।।

Happy Holi 2024!!

(4) आपके जीवन में हो रंगों की भरमार,

ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार,

यही प्रार्थना है मेरी ईश्वर से इस बार,

होली मुबारक हो आपको दिल से हर बार ।।

Happy Holi 2024

(5) लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार,

सूरज की किरण, खुशियों की बहार,

चांद की चांदनी अपनों का प्यार,

मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

Wish You Happy and Healthy Holi 2024

(6) मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार

वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार

राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।

होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

(7) त्योहार ये रंग का,

त्योहार ये भंग का,

मस्ती में मस्त हो जाओ आज,

होली में दोगुना मजा है यार के संग का!

होली मुबारक हो।

Wishing You and Your family Happy Holi 2024

(8) रूठे यार को मनाना है,

इस बार गिले शिकवे मिटाना है,

तो आ गया होली का त्योहार,

आओ गले मिलकर करें नई शुरुआत।

Wish You Happy and Healthy Holi 2024

(9) इन रंगो से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी आपकी,

हमेशा महकती रहे यही दुआ हैं हमारी

कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तों के प्यार की होली,

ए-मेरे यार आप सबको मुबारक हो ये होली

होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।