कारमेन इलेक्ट्रा, टोनी ब्रैक्सटन और रिहाना ने हाफ शेव्ड हेयर लुक रॉक किया है। अब यह ट्रेंड धीरे -धीरे भारत में भी मशहूर हो रहा है। यहां दिए गए तरीकों को अपनाकर आप भी इस ट्रेंड को शान से रॉक कर सकेंगे।
How to wear the look
- बज्ड हेयर मेंटेन करना बेहद आसान है। इसमें कोई अडिशनल प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ती है। ये स्ट्रेट और कर्ली हेयर दोनों पर ही अच्छे लगते हैं। बज्ड साइड जब चाहें तब ट्रिम कर सकते हैं लेकिन लंबे बालों वाली साइड को बाल के टेक्सचर के हिसाब से सही न्यूट्रिशन और केयर की जरूरत पड़ती ही है।
टोनी ब्रैक्सटन के लुक से इंस्पायर होकर आप लम्बे बाल में भी अलग अलग फरोहॉक्स और मोहॉक्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।
-शेव्ड साइड पर डिजाइन कार्व करके भी आप अलग दिख सकते हैं।
-अगर अनशेव्ड साइड की लम्बाई कम है तो एक्सटेंशन पहनकर आप लम्बे हेयरस्टाइल कैरी कर सकते हैं। इन्हें कलर भी कर सकते हैं।
- हैट्स, स्कार्व्स और पिन्स जैसे एक्सेसरीज के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।
- शेव्ड हेयरस्टाइल को चाहें तो नाइट आउट के लिए चार्लीज थेरॉन की तरह स्लीक बन बनाकर एक क्लासी लुक भी दे सकते हैं।
How to acessorise the look-Stylists advice
- एजी हेयरकट के लिए थोड़ा गर्ली लुक ट्राय करें। आउट-ऑफ-द-बॉक्स सोचने के लिए पेस्टल्स,पर्ल्स और फ्लाउंसी स्कर्ट्स ट्राय करें। इन्डियन पहन रहें हैं तो ट्रेडिशनल कुरता और प्लीटेड पेंट्स के साथ अपडेटेड सिल्हूट ट्राय करें।- संतु मिश्रा
- बॉयफ्रेंड बॉम्बर या डेनिम जैकेट जैसे ओवरसाइज्ड कपड़े बज्ड हेयर के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। पतली रिंग्स और नेक चेन जैसी एक्सेसरीज भी अच्छी लगती हैं। - शेलीना नाथानी
बॉलीवुड सेलेब्स के लिए ये हेयरस्टाइल बहुत ही ज्यादा बोल्ड है। इन्हें फॉलो करने के लिए रुकें नहीं। जाएं और खुद ही बज्ड स्टाइल करवाकर आएं। - सपना भावनानी।
Why does the undercut rock?
दो ब्यूटीज जिन्होंने इस लुक को सबसे अच्छे से कैरी किया वे हैं रिहाना और चार्लीज थेरॉन। रिहाना ने जहां इसे रॉक कॉन्सर्ट्स में कैरी किया वहीं थेरॉन ने रेड कार्पेट पर किया। हर बार ही इस लुक ने सिजल किया।
ये हेयर दरअसल किसी की भी पर्सनैलिटी और ऐटिट्यूड का एक्सप्रेशन बन सकता है। इसे इसके बाद ही पुल करना बेहतर होगा।
फेमिनिटी और रिबेलियस एटीट्यूड दोनों को ही ये लुक एक साथ ब्लेंड कर देता है। हालांकि ये ऐसा लुक नहीं है जिसे हर लड़की पुल करना चाहेगी लेकिन मॉडल्स के बीच ये काफी मशहूर हो गया है।
- डैनियल बॉयर