Health: हमारे बाल धूल, मिट्टी और प्रदूषण की वजह से पूरी तरह डैमेज हो जाती हैं। जिससे बचने के लिए अधिकतर लोग पार्लर या सैलून में जाकर हेयर मसाज, हेयर वॉश और कई तरह की चीजें करवाते हैं। हाल ही में हैदराबाद से एक अजीब मामला सामने आया है। जहां पर एक 50 वर्षीय महिला ब्यूटी पार्लर में हेयर कट करवाने के लिए गई। बालों को धोने के लिए जैसी ही महिला पीछे गर्दन झुकाकर बैठी, तो उसे चक्कर आने लगे। जिसके बाद उसे उल्टी की समस्या शुरू हो गई। बाद में पता चला कि इस महिला को ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक आया है। आइए हम आपको बताते हैं कि ये कैसा सिंड्रोम है और इसके लक्षण क्या होते हैं।
हाल ही में एक सीनियर कंसलटेंट ने ट्वीट कर इस बात की घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने इसे ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि हाल ही में मैंने एक महिला को देखा जिसे पार्लर में शैंपू करने के दौरान अचानक अटैक आ गया था। शुरुआत में महिला को ग्रेस्ट्रोएंट्रोलाॅजिस्ट के पास ले जाया गया, लेकिन उसकी तबीयत में कोई भी सुधार नहीं हुआ। दब M.R.I हुई तो पता चला कि महिला को स्ट्रोक हुआ था। हालांकि अब महिला खतरे से बाहर है। वहीं महिला दो-तीन हफ्ते में ठीक हो जाएगी। दरअसल महिला को पीछे झुकाए रखने से सेरिबैलम में खून का थक्का जम गया था। सेरिबैलम मस्तिष्क का एक हिस्सा होता है। ये सिर के पीछे की ओर होता है। इससे रीढ़ की हड्डी भी जुड़ी होती है।
ये मामला सबसे पहले 1993 में पहली बार अमेरिका में रिपोर्ट किया गया था। जब एक महिला को पार्लर में इस तरह की ही समस्या हुई थी। इसके बाद इसे ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम कहा जाने लगा। डॉक्टरों का मानना है कि ऐसा तब होता है जब मालिश करने वाला गर्दन और सिर को जोर से दबाता है। कभी-कभी सिर पीछे झुकाने से गर्दन मुड़ जाती है। इससे कोमल वाहिकाओं में चोट लग जाती है, जिससे स्ट्रोक होता है।
जब भी हम पार्लर में हेयर वाॅश या फिर हेयर मसाज के लिए जाते हैं तो हमें लंबे समय तक पीछे गर्दन झुकाकर बैठना पड़ता है। बाल धोने के बाद भी जब जब इसे सुखाया जाता है तब भी हमें गर्दन झुकानी पड़ती है। इसमें 40 से 45 मिनट का समय लगता है। इससे वर्टेब्रल आर्टरी सिकुड़ जाती है। ब्लड की सप्लाई कम होने से स्ट्रोक आने की संभावना बढ़ जाती है।
हाथ कांपना
माइग्रेन
सिरदर्द
धुंधला दिखाई देना
गर्दन में सूजन
चक्कर आना
मितली या उल्टी
जब आप हेयर वॉश या हेयर मसाज कराने के लिए जाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि 10 से 15 मिनट से ज्यादा सिर झुकाकर न रखें। हेयर वॉश करते समय अपनी सपोर्ट के लिए टॉवल या तकिया जरूर रखें। इससे गर्दन पर ज्यादा प्रेशर नहीं पड़ेगा।