यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
How To Make Jelly: गर्मियों में इस तरह बनाएं कच्चे आम की जेली, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा टेस्ट
जेली का स्वाद हर किसी को काफी पसंद आता है, आज हम आपके लिए जेली बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं।
By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 10 Jun 2023 02:33:21 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Jun 2023 02:33:21 PM (IST)

How To Make Jelly: गर्मियों के सीजन में हर किसी का मन आम और कैरी के लिए मचलता है। इस मौसम में लोग आम का अचार, आम की चटनी और आम का पन्ना बनाकर इनका सेवन करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने घर पर बनी कच्ची कैरी की जेली का आनंद लिया है। आज हम आपके लिए इसकी आसान रेसिपी लेकर आए हैं। गर्मियों में आम की जेली खाने से पाचन ठीक रहता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। आम की जेली स्वाद में काफी टेस्टी होती है। गर्मियों में आपके यहां आए मेहमान को एक बार ये खिलाएंगे तो वे हर बार आपकी इस जेली की तारीफ करेंगे। तो आइए आपको बताते हैं कि आम और कच्ची कैरी की जेली कैसे बनाई जाती है।
सामग्री
4 या 5 कच्चा आम
चीनी
1 बड़ा चम्मच फूड कलर
आधा कम नारियल
तेल
काला नमक
इस तरह बनाएं
- आम की जेली बनाने के लिए सबसे पहले आप कच्चे आम को धो लें।
- फिर इन्हें अच्छी तरह छीलकर कद्दूकस कर लें।
- इसके बाद आप इन्हें पानी में फिर से धोकर एक बाउल में रख लें।
- अब इसे अच्छी तरह मिलाकर धूप में आधे घंटे के लिए रख दें।
- इसके बाद आप पैन में थोड़ा सा तेल डालकर अच्छी तरह से गर्म करें।
- इसके बाद आप इसमें कद्दूकस आम डालें और अच्छी तरह से चलाते हुए 10 से 15 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर एक मिनट तक चलाएं
- इसके बाद इसमें 2 से 3 बड़े चम्मच चीनी डालकर लगातार चलाएं और पिघलाएं, फिर गैस बंद कर दें।
- अब इस तैयार मिक्चर को एक बाउल में डालकर सेट होने के लिए रख दें।
- इसके बाद इसे हल्का गुनगुना होने पर फ्रिज में रख दें और जमाएं।
- इस तरह आपकी स्वादिष्ट और खट्टी-मीठी मैंगो जेली बनकर तैयार है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'