आज हर कोई स्वस्थ व स्ट्रेस फ्री रहना चाहता है। इसमें योग काफी मददगार साबित हो सकता है। जो लोग घर पर
ही योग करना चाहते हैं और उन्हें योग का सही तरीका नहीं मालूम है, वे कुछ एप्स की मदद से आसानी से योग सीख सकते हैं...
डेली योग :
यह हर स्तर के यूजर्स के लिए है, चाहे वे बिगिनर हों या एडवांस्ड। इसमें 200 से अधिक योगासन, मेडिटेशन, वर्कआउट प्लान आदि से जुड़ी गाइड दी गई हैं। इसमें स्टेप-बाय-स्टेप निर्देश दिए गए हैं। यहां पर आप अपने हिसाब से अलग-अलग सेशंस में हिस्सा ले सकते हैं, जो 5 से 70 मिनट तक के हैं। ये वेट लॉस, फ्लैक्सिबिलिटी, रिलैक्सेशन, बॉडी डिटॉक्स आदि के लिए उपयुक्त है।
योग स्टूडियो :
इस एप्लिकेशन में 80 से अधिक योग व मेडिटेशन क्लासेज के लिए हाई क्वॉलिटी एचडी वीडियोज दिए गए हैं। यह कस्टमाइजेबल है। इसमें आप अपने हिसाब से खुद के लिए यूनीक एचडी वीडियो क्लासेज तैयार कर सकते हैं। वैसे, यहां पर आप 5 से 60 मिनट के क्लासेज को चुन सकते हैं। इसमें हिप-हॉप योग, रनर्स योग, बैक पेन योग, 10 मिनट योग, डीप रिलैक्सेशन योग जैसे विकल्प दिए गएहैं। योग पोज लाइब्रेरी में 280 आसनों की विस्तृत जानकारी दी गई है। किस आसन के क्या फायदे हैं, उसके बारे में भी बताया गया है।
सिंपली योग :
यह आपके लिए पर्सनल योग इंस्ट्रक्टर के तौर पर कार्य करता है। इसमें 20, 40 व 60 मिनट के योग सेशंस हैं, जिनमें वीडियो के जरिए बताया जाता है कि किस आसन को किस तरह करना है। योग सेशंस के दौरान आपको ऑडियो इंस्ट्रक्शंस भी मिलते रहेंगे। अगर आप एक लेवल को पूरा कर लेते हैं, तो फिर फुल वर्जन एप खरीद सकते हैं।
5 मिनट योग:
अगर आप बहुत व्यस्त रहते हैं और योग के लिए समय नहीं निकाल पाते है, तो फिर इस एप का इस्तेमाल करें। यह डेली योग वर्कआउट के लिहाज से उपयोगी है। खासकर जो लोग योग सीखने या करने की शुरुआत ही कर रहे हैं, उनके लिए इसमें आसन के प्रभावी तरीके बताए गए हैं। हर आसन के लिए स्पष्ट तस्वीरें दी गई हैं। इस एप का दावा है कि यहां बताए अनुसार 5 मिनट का योग करने के बाद आप स्ट्रेस फ्री महसूस करेंगे। इसे गूगल प्लेस्टोर या एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।