रात की नींद अच्छी हो तो आप सुबह एक नई ऊर्जा के साथ उठते हैं लेकिन अच्छी नींद के बावजूद सुबह उठने के बाद आप ताजगी महसूस नहीं करते हैं या आपको थकान महसूस होती है। सुबह उठकर मन में अजीब घबराहट और लो फील होता है और यही नहीं कम उम्र में भी जोड़ों में दर्द-सा महसूस होता है तो इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें क्योंकि यह तो खतरे की बात है। य गंभीर बीमारी का रूप भी ले सकता है। इन सारी समस्याओं से परेशान हैं तो सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ये सब विटामिन सी की कमी की वजह से होता है।
जब शरीर में विटामिन डी की कमी आती है तो इसका प्रभाव आपके ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है। इसकी कमी से ब्लड प्रेशर बिगड़ने की वजह से आपको सुबह-सुबह घबराहट जैसी समस्या होती है। इसकी कमी से आपमें रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर होने लगती है। डायबिटीज, हाइपरटेंशन भी इसी की कमी की वजह से ही होता है। डिप्रेशन जैसी समस्या को बढ़ाने में विटामिन डी की कमी का हाथ होता है।
हड्डियों में दर्द, जकड़न, जोड़ों के दर्द की समस्या होने लगती है। कमजोरी बढ़ती जाती है, तभी तो सुबह उठने के बाद व्यक्ति थका हुआ महसूस करता है। अगर ये सारे लक्षण हैं तो इसे नजरअंदाज करने की बजाए डॉक्टर से संपर्क करें।
जो लोग सूर्य की रोशनी के संपर्क में नहीं रहते हैं, दूध पीने से एलर्जी हो या फिर सख्त शाकाहारी आहार का पालन करते हों तो ऐसे व्यक्ति में विटामिन डी होने का खतरा सबसे अधिक होता है।
ये जरूर करें
- विटामिन डी से भरपूर चीजों का सेवन करें। इसके लिए आप संतरे या उसके जूस का प्रयोग कर सकते हैं। यह भी शरीर में विटामिन डी कमी को जल्दी पूरा करने का काम करता है। मछली, अंडे के अलावा आप अपने आहार में दूध, दही, पनीर आदि को शामिल कर विटामिन डी के स्तर में सुधार कर सकते हैं।
- व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। इससे भी आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
- आप सूर्य से निकलने वाली पहली किरणों में जरूर बैठें क्योंकि, इसमें अल्ट्रा वायलेट किरणें होती हैं जो त्वचा से मिलकर विटामिन डी प्रोड्यूस करती हैं। इसलिए, रोजाना धुप में बैठने से भी विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है।
- सोने का एक नियत समय होना जरूरी है। एक निश्चित समय पर सोने की और उठने की आदत डाल लें। ऐसा करने से आपके स्वस्थ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और आप सुबह तारो-ताजा होकर उठेंगे।