• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Multani Mitti: डेड स्किन सेल्स, सन बर्न, टैन हटाने में मददगार है मुल्तानी मिट्टी, जानिए इसके फायदे

मुल्तानी मिट्टी एक ऐसा नैचुरल ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल विभिन्न तारीकों से किया जाता है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 30 Jun 2022 01:46:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jun 2022 10:04:39 PM (IST)
Multani Mitti: डेड स्किन सेल्स, सन बर्न, टैन हटाने में मददगार है मुल्तानी मिट्टी, जानिए इसके फायदे

Multani Mitti: मुल्तानी मिट्टी का उपयोग काफी लंबे समय से स्किन केयर प्रोडक्ट्स में किया जा रहा है। इसमें उपस्थित इंग्रेडिएंट्स त्वचा की पूरी हेल्थ को ठीक रखते हैं। यह स्किन के एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में भी मदद करता है। मुल्तानी मिट्टी, मिट्टी का एक प्राकृतिक रूप है। इसे फुलर अर्थ के रूप में भी जाना जाता है। मुल्तानी मिट्टी में ऐसे कसैले गुण है जो त्वचा को साफ करने और मुंहासों को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही यह त्वचा पर पड़े दाग धब्बों को मिटाने में भी सहायता करती है। इसलिए मुल्तानी मिट्टी को फेस पैक के रूप में इस्तेमाल करना काफी लाभकारी होता है।

चेहरे के मुहांसों को करे कम

मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर होने वाले मुंहासों को कम करती है। जब आप अपने फेस पैक में मुल्तानी मिट्टी को मिलाते हैं तो इससे त्वचा को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। साथ ही यह त्वचा की सतह से डेड स्किन सेल्स और ब्लैकहेड्स को भी हटा देती है। यह त्वचा के छिद्रों में फंसी गंदगी और ऑयल को भी साफ कर देता है। जिससे मुंहासे और फुंसियां नहीं होती हैं। इसलिए मुल्तानी मिट्टी को अपने फेस पैक में शामिल करना आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।


डेड स्किन सेल्स, सन बर्न, ऑयली स्किन में मददगार

मुल्तानी मिट्टी ऑयली स्किन के लिए काफी मददगार होती है। अपने खास गुणों के कारण मुल्तानी मिट्टी त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल और सेबम को सोख लेती है। यह पोर्स से गंदगी और एक्सट्रा ऑयल को हटाते हुए बंद पोर्स को खोलने में मदद करती है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा के पीएच लेवल को मैनेज करने में भी मदद करती है। साथ ही यह त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करती है। मुल्तानी मिट्टी डेड स्किन सेल्स को हटाती है। जिससे स्किन चमकदार हो जाती है। मुल्तानी मिट्टी में कुलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। इसमें उपस्थित इंग्रेडिएंट्स सनबर्न और टैन हटाने में सहायता करते हैं।

रूखी त्वचा वाले भी करें इस्तेमाल

मुल्तानी मिट्टी रूखी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। जब आप मुल्तानी मिट्टी को दही और शहद के साथ मिलाकर अपनी त्वचा पर फेस पैक के रूप में लगाते हैं तो इस पैक में मौजूद मुल्तानी मिट्टी आपकी त्वचा को साफ करती है। वहीं और दही आपकी त्वचा को नमी प्रदान करते हैं।