लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह काफी भव्य और दिव्य था। रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित बिजनेसमैन मुकेश अंबानी व फिल्मी जगत की हस्तियां यहां मौजूद रहीं। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सभी वीवीआईपी हस्तियां बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके ट्रेडिशनल आउटफिट्स देखने लायक थे।
आइए देखते हैं, किस सिलेब्रिटी ने क्या आउटफिट पहना था...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रेसिंग सेंस बहुत गजब का है। वह मौके के हिसाब से कपड़ों को पहनना पसंद करते हैं। धार्मिक मौकों पर वह हमेशा ही ट्रेडिशनल लुक में ही नजर आते हैं। उन्होंने आज भी प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर क्रीम कलर का कुर्ता और धोती के साथ स्टॉल पहना।
अभिताभ व अभिषेक बच्चन भी इस मौके पर ट्रेडिशनल लुक में ही दिखे। उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहना हुआ था। वह इसी के साथ नेहरू जैकेट व स्पोट्स सूज भी पहने थे।
माधुरी दीक्षित इस खास मौके पर अपने पति श्रीराम नेने के साथ नजर आईं। दोनों ने ही ट्रेडिशनल कपड़े पहने हुए थे। माधुरी पीले रंग की साड़ी में बहुत ही अच्छी लग रही थीं। उनके पति ने महरून रंग का कुर्ता व जैकेट पहनी हुई थी, इसी के साथ उन्होंने धोती सफेद रंग की पहनी थी।
रणबीर ने किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पहली बार धोती पहने हुए दिखे हैं। उन्होंने उसके साथ सफेद रंग का कुर्ता व शॉल पहनी हुई थी। आलिया भट्ट टरकॉइस रंग की साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।
कैटरीना कैफ पीले रंग की साड़ी में बहुत ही प्यारी लग रही थीं। उन्होंने उसके साथ फुल स्लीव का ब्लाउज पहना था। उनके पति विक्की आवरी रंग के कुर्ते पजामे को पहने हुए थे।