आपके के चेहरे की मुस्कान आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगाती है। लेकिन स्माइल करते ही दांत पीले नजर आएं, तो यह शर्मिंदगी का कारण भी बन सकते हैं। हालांकि कई लोग अपनी ओरल हेल्थ का खूब ध्यान रखते हैं। बावजूद इसके उनके दांत पीले नजर आते हैं, क्योंकि उनके दांतों में प्लाक जम जाता है। हर रोज ब्रश करने से भी उनके दांतों पर जमा जिद्दी पीला प्लाक साफ नहीं हो पाता है। अगर आप भी इसी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों आप उससे छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या है वो घरेलू नुस्खे-
प्लाक हटाने के घरेलू नुस्खे
नारियल का तेल
पीले दांतों को साफ करने के लिए हल्दी और नारियल के तेल को साथ मिलाकर दांतों की सफाई करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मिश्रण को अपने ब्रश पर रखें और फिर इससे दांतों की सफाई करें। दांत चमक जाते हैं।
बेकिंग सोडा
ब्रश पर बेकिंग सोडा लगाकर दांतों पर मलने से भी दांतों की अच्छी सफाई हो जाती है। बेकिंग सोडा के गुण मुंह में जमे बैक्टीरिया को भी दूर करते हैं। इसमें पानी मिलाकर पेस्ट भी तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा, बेकिंग सोडा में नमक मिलाकर दांतों की सफाई की जा सकती है।
सोडा और नींबू
दांतों पर आए पीलेपन को दूर करने के लिए सोडा और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए किसी कटोरी में 1 चम्मच सोडा लें और उसमें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट जैसे बना लें। इसे ब्रश की मदद से दांतों पर लगाएं और कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें। इससे दांत सफेद हो जाएंगे और प्लाक भी कम होने लगेगा।
प्लाक को हटाएंगी हरी सब्जियां
हरी सब्जियां प्लाक हटाने में मदद कर सकती हैं। सेब, गाजर और अजवाइन जैसे कुरकुरे फल और सब्जियां दांतों को साफ करने में मदद करती हैं क्योंकि वे लार के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जो प्लाक को साफ करने में मदद करता है।
रोज आजमाएं ये टिप्स