• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तनाव से भर गई है जिंदगी, तो सीखिए खुद को शांत करने के 4 सरल और प्रभावी तरीके

तनाव से निपटने के आसान तरीके: आप तनाव प्रबंधन के कुछ सबसे प्रभावी तरीकों को आजमा सकते हैं। गहरी सांस लेना, मेडिटेशन और जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव जै...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 28 Nov 2024 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 28 Nov 2024 06:00:00 AM (IST)
तनाव से भर गई है जिंदगी, तो सीखिए खुद को शांत करने के 4 सरल और प्रभावी तरीके
अपने काम को ज्यादा ऑप्टिमाइज करने की प्रैक्टिस करें, आसानी होगी। फोटो- प्रतीकात्मक।

HighLights

  1. ऑफिस, परिवार या व्यक्तिगत चुनौतियों की वजह से अक्सर तनाव होता है।
  2. दूसरों की मानसिक, शारीरिक या भावनात्मक मदद करने से मिलेगा फायदा।
  3. हार्ड वर्क की जगह स्मार्ट वर्क करना सीखें, बहुत आसान हो जाएगी जिंदगी।

डिजिटल डेस्क, नईदिल्ली। तनाव सबसे आम अनुभवों में से एक है, जिससे हर व्यक्ति जीवन में गुजरता है। इस भागमभाग भरी जिंदगी में आप भी अक्सर विभिन्न परिस्थितियों में तनाव का सामना करते ही होंगे। मगर, क्या आप जानते हैं कि तनावपूर्ण क्षणों में शांत रहना सीखकर आप अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं।

यह एक ऐसी स्किल है, जो तनाव के स्तर को कम करने में मदद करती है। प्रभावी स्ट्रेस मैनेजमेंट मानसिक और शारीरिक रूप से तो अच्छे नतीजे लेकर आता ही है। इससे आपसी संबंधों और जीवन की समग्र गुणवत्ता भी बेहतर होती है।


सरल और प्रभावी टिप्स आएंगे काम

तनाव अक्सर ऑफिस, परिवार या व्यक्तिगत चुनौतियों की वजह से होता है। यदि आप अपना बेहतर तरीके से ख्याल रखना चाहते हैं और अपने तनाव के स्तर को प्रबंधित करना चाहते हैं, तो अपनी दिनचर्या में सरल लेकिन प्रभावी टिप्स को अपनाएं। यकीन जानिए इससे अपकी जिंदगी में बहुत फर्क नजर आएगा।

गहरी सांस लेना, ध्यान, और जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव जैसी गतिविधियां अविश्वसनीय रूप से सहायक हो सकती हैं। इनके साथ ही आपकी मानसिकता को बदलने और तनाव को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के हम यहां आपको कुछ सरल तरीके बताने जा रहे हैं।

लोगों की मदद करें

दूसरों की मानसिक, शारीरिक या भावनात्मक रूप से मदद करने से दया और सहानुभूति पैदा होती है। इससे आप अधिक लचीले बनते हैं। दयालुता के छोटे-छोटे कार्य भी आपके दृष्टिकोण में जबरदस्त तरीके से सुधार कर सकते हैं और आपके जीवन में सकारात्मकता ला सकते हैं।

ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम करें

बहुत से लोग मानते हैं कि दिन-रात अथक परिश्रम करने से अधिक धन कमाया जा सकता है या प्रमोशन मिल सकता है। हालांकि, यह दृष्टिकोण अक्सर लंबे समय में अप्रभावी साबित होता है। इसके बजाय काम को ज्यादा ऑप्टिमाइज करने की कोशिश करें।

इसके साथ ही कार्यों को प्रभावी ढंग से प्राथमिकता देकर आप ये लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते हैं। लिहाजा, बहुत ज्यादा मेहनत करने की बजाय अधिक स्मार्ट तरीके से काम को करने पर ध्यान केंद्रित करें।

हर स्थिति में सकारात्मक रहें

ऐसी मानसिकता अपनाएं जो कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मकता की तलाश करे। जब कुछ नकारात्मक होता है, तो छोटे-छोटे सकारात्मक पहलुओं को देखने के लिए कुछ समय निकालें। रोजाना दिन के अंत में अपने जीवन में हुई अच्छी चीजों के बारे में सोचें, फिर चाहें वो कितनी भी छोटी क्यों न लगें।

परिस्थिति को स्वीकार करें

बहुत से लोग मानते हैं कि वे अपने जीवन में हर नकारात्मक स्थिति को नियंत्रित कर सकते हैं या बदल सकते हैं। हालांकि, यह हमेशा संभव नहीं होता है। इसके बजाय अपनी मानसिकता बदलने पर ध्यान दें। स्वीकृति और प्रेम के साथ स्थिति को अपनाएं और जीवन की चुनौतियों के अनुकूल होने में शांति पाएं।

(अस्वीकरण: यह लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह पेशेवर सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है।)