• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Skin Care In Winter: इस तरह रखें सर्दी में अपनी त्वचा का ध्यान

Skin Care In Winter: त्वचा की नमी बरकरार रखें और इसके लिए माइश्चराइजर लगाते रहें।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 31 Jan 2023 02:03:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 31 Jan 2023 10:24:36 PM (IST)
Skin Care In Winter: इस तरह रखें सर्दी में अपनी त्वचा का ध्यान

Skin Care In Winter: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। सर्दी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। ऐसे में शरीर पर इसका नकारात्मक प्रभाव भी नजर आने लगा है। बाल और त्वचा संबंधित समस्या सर्दी में बढ़ जाती है। कई बार देखा गया है कि सर्दी के दिनों में हाथ-पैर की अंगुली में खुजली होने लगती है व कई बार तो खुजली के साथ जलन व दर्द की समस्या भी होती है। जिनकी त्वचा बहुत संवेदनशील होती है उन्हें इस तरह की समस्या ज्यादा होती है। ठंड में नसों के सिकुड़ने से यह परेशानी होती है।

इस समस्या से बचने के लिए रात को ऊनी मोजे पहनकर सोएं और दिन में 2-3 बार देसी घी अंगुलियों पर लगाएं। इससे नसों में गर्माहट रहेगी। ठंडे पानी के बजाए गुनगुने पानी से कार्य करें। त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. जयेश कोठारी के अनुसार सर्दी के मौसम में त्वचा रोग विशेषज्ञों के पास आने वाले कुल मामलों में से 50 प्रतिशत मामले त्वचा और बाल संबंधित समस्या के होते हैं। इस मौसम में जिरोसिस (त्वचा का रूखापन), स्केबीज (खुजली बढ़ना), सोरायसिस, काले धब्बे, चत्ते होना, एक से दूसरे को होने वाली खुजली, रूसी, रूसी की वजह से बालों का झड़ना, बालों का रूखापन, सिर में फुंसी होने की समस्या कई लोगों को हो जाती है।


एक से दूसरे को होने वाली खुजली के मामले इन दिनों 4 से 5 गुना बढ़ जाते हैं। कई बार यह भी देखा गया है कि हथेलियों की त्वचा रूखी होने से खुरदुरी हो जाता है और हथेलियों में जलन भी होने लगती है। यदि इस तरह की समस्या हो तो साबुन और सैनिटाइजर का उपयोग कम से कम करें और उनके उपयोग के बाद हाथ पर माश्चराइजर जरूर लगाएं। त्वचा को रूखा नहीं रहने दें। साबुन भी ऐसा उपयोग करें जिसमें माश्चराइजर शामिल हो।

इन दिनों यदि त्वचा पर खुजली हो रही हो या दाग नजर आने लगे तो इसकी एक बड़ी वजह त्वचा का रूखा होना हो सकती है। ऐसी स्थिति में त्वचा की नमी बरकरार रखें और इसके लिए माइश्चराइजर लगाते रहें। खुजली नहीं बढ़ेगी तो दाग भी नहीं बढ़ेंगे। डाक्टर द्वारा दी गई कोई दवा आप इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे उतना ही उपयोग करें जितना चिकित्सक ने बताया है क्योंकि कई दवाओं में स्टेराइड होता है जिसे अधिक मात्रा में लेना नुकसानदायक साबित हो सकता है।