• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुबह के नाश्ते में काम आ सकती हैं, रात में स्टोर करके रखी गईं ये 5 डिशेज

आज हम आपके लिए ऐसी ही डिशेज लेकर आए हैं, जिन्हें आप सुबह खाने के समय इस्तेमाल कर सकते हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 04:27:40 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 Mar 2024 04:27:40 PM (IST)
सुबह के नाश्ते में काम आ सकती हैं, रात में स्टोर करके रखी गईं ये 5 डिशेज
dishes you can store

HighLights

  1. ऐसे व्यंजन जो आप एक बार बनाकर कुछ दिन स्टोर कर रख सकते हैं।
  2. कोई ऐसी डिश हो, जिसे बनाने में मेहनत भी न लगे और जल्दी बन जाए।
  3. बेसन की कढ़ी दो से तीन दिन स्टोर करके रख सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। Dishes You Can Store: हमारी बिजी लाइफस्टाइल के कारण सुबह-सुबह खाना बनाने का टाइम नहीं मिल पाता है। कई बार थकने के कारण भी लोगों खाना बनाने में आलस आता है। ऐसे में हम यह सोचते हैं कि कोई ऐसी डिश हो, जिसे बनाने में मेहनत भी न लगे और जल्दी बन जाए। वहीं, कई बार हम डिनर में कुछ चीजें इतनी टेस्टी बना लेते हैं कि उसे सुबह भी खाने के मन करता है। आज हम आपके लिए ऐसी ही डिशेज लेकर आए हैं, जिन्हें आप सुबह खाने के समय इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे व्यंजन जो आप एक बार बनाकर कुछ दिन स्टोर कर रख सकते हैं।

बेसन की कढ़ी

बेसन की कढ़ी दही, बेसन, करी पत्ता, हरी मिर्च, धनिया, अदरक, टमाटर, लहसुन से बनाई जाती है, जो कि बहुत टेस्टी और पौष्टिक होती है। इसे आप स्टोर करके रख सकते हैं। दो से तीन दिन किसी कंटेनर में रखकर फ्रिज में इसे रख सकते हैं। ये एक टेस्टी-हेल्दी भारतीय डिश है। इसे चावल के साथ खाया जाता है। कुछ लोग पूरी के साथ भी खाते हैं।


गाजर का हलवा

गाजर का हलवा किसे नहीं पसंद। वैसे तो सर्दी के मौसम में गाजर के हलवे का ज्यादा क्रेज रहता है, लेकिन आजकल हर मौसम में किसी भी डिश का स्वाद लिया जा सकता है। गाजर का हलवा दूध, खोया, ड्राई फ्रूट्स को मिक्स करके बनाया जाता है। इसे आप किसी भी कंटेनर में स्टोर करके एक हफ्ते तक खा सकते हैं।

सरसों का साग

सरसों का साग भी काफी पसंद किया जाने वाला व्यंजन है। सरसों का साग और मक्के की रोटी अधिकतर लोगों को पसंद है। सरसों का साग एक पंजाबी डिश है, लेकिन देशभर में खाया जाता है। उत्तर, पूर्वी भारत में भी लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसे आप एक बार बनाकर, स्टोर करके कुछ समय के लिए रख सकते हैं।

राजमा मसाला

राजमा चावल एक बेहद ही स्वादिष्ट डिश है। इसे बहुत सारे खड़े मसालों और प्याज, लहसुन के पेस्ट के साथ मनाया जाता है। ये डिश बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होती है। इसे आप स्टोर करके रख सकते हैं। अधिकतर लोगों को राजमा चावल काफी पसंद आते हैं।

बैगन का भरता

बैगन का भरता बहुत ही टेस्टी डिश होती है। बैंगन, टमाटर, लहसुन, धनिया, मिर्ची, अदरक से बैंगन का भरता बनाया जाता है। इसका टेस्ट बेमिसाल होता है। साथ ही यह आपकी हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। इसे भी आप स्टोर करके रख सकते हैं और बाद में खा सकते हैं।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।