• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • खानपान

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paneer Tikka Recipe: घर में बनाएं होटल जैसा पनीर टिक्का, नहीं पड़ेगी तंदूर की जरूरत

पनीर टिक्का एक स्वादिष्ट और प्रोटीन युक्त डिश है, जिसे तंदूर के बिना भी घर में आसानी से बनाया जा सकता है। इसे दही, अदरक, मसालों और शिमला मिर्च के साथ ...और पढ़ें

By Sushil PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 21 Feb 2025 06:46:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Feb 2025 06:54:55 PM (IST)
Paneer Tikka Recipe: घर में बनाएं होटल जैसा पनीर टिक्का, नहीं पड़ेगी तंदूर की जरूरत
बिना तंदूर के घर में बनाएं पनीर टिक्का

HighLights

  1. बिना तंदूर के घर में बनाएं पनीर टिक्का
  2. प्रोटीन से भरपूर डिश है पनीर टिक्का
  3. होटल जैसा मिलेगा स्वाद, आसान रेसिपी

Paneer Tikka Masala Recipe: घर के बाहर खाने का शौक रखने वाले लोगों के लिए पनीर टिक्का पसंदीदा डिश में से एक है। स्टार्टर के तौर पर भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। पनीर टिक्का कई तरह से बनाया जाता है। होटल और ढाबे में मिलने वाले पनीर टिक्का की बात ही अलग होती है।

प्रोटीन से भरपूर और स्वादिष्ट

पनीर टिक्का को वैसे तंदूर में सेका जाता है, यही वजह है कि लोग इसे घर में बनाने से बचते हैं, लेकिन आप चाहें तो बिना तंदूर के भी इसे घर में आसानी से बना सकते हैं। पनीर प्रोटीन से भरपूर होता है, ऐसे में यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।


naidunia_image

अगर आपको भी होटल जैसा पनीर टिक्का खाने का मन है तो डी सिलिब्रेशन रिसार्ट एंड रेस्टोरेंट के शेफ मुकेश विष्ट इसकी रेसिपी बता रहे हैं।

सामग्री

  • पनीर 250 ग्राम
  • दही सौ ग्राम
  • मक्खन या घी दो चम्मच
  • जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
  • चाट मसाला एक चम्मच
  • काली मिर्च आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर दो चुटकी
  • हरा धनिया-बारीक कटा दो चम्मच
  • अदरक पेस्ट 1/2 इंच टुकड़ा
  • शिमला मिर्च एक
  • टमाटर दो से तीन
  • प्याज एक
  • नींबू एक और नमक स्वादानुसार।

बनाने की विधि

सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में मोटा काट लीजिए।ध्यान रखें कि इसे वर्गाकार काटना है। इसके बाद इसे मैरिनेट करने के लिए दही में अदरक का पेस्ट, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। अब पनीर के टुकड़ों को दही में डालें।

इसके बाद दही में ही लगभग आधा घंटे तक इसे लिपटा हुआ छोड़कर ढक्कन बंद कर दें। आधा घंटे बाद टुकड़ों को दही से निकालें और इसे दो-तीन घंटों के लिए फ्रीज में रख दें।

अब टमाटर लें और उसे पतला और गोल काट लीजिए, फिर शिमला मिर्च के बीज निकालकर इसे पतले लंबे टुकड़ों में काट लीजिए। प्याज के भी बड़े टुकड़े काट कर अलग कर लें।

अब एक कढ़ाई लें और इसमें बटर डालकर गर्म करें। जब बटर पिघल जाए तो इसमें पनीर के टुकड़े डालकर दोनों तरफ हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें।

अब आंच धीमी कर कढ़ाई में बचे मक्खन (बटर) में जीरा पाउडर और अदरक का पेस्ट डालकर अच्छे से बड़े चम्मच से चलाते रहें। इसमें शिमला मिर्च और प्याज डालें और फिर चलाएं। एक मिनट के लिए इसे ढंक दें, ताकि अच्छे से पक जाए।

इसमें पनीर टुकड़े, टमाटर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें और एक मिनट तक चलाते हुए पकाएं। इसे प्लेट में सजाकर ऊपर से कटा हरा धनिया और नींबू से गार्निश करें और चाट मसाला डालकर परोसें।