यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऐसी कुछ कुकिंग टिप्स जो आएंगी आपके काम
मिर्च के डिब्बे में थोड़ी-सी हींग डालने से मिर्च लंबे समय तक खराब नहीं होगी। पढ़ें :
By Edited By:
Publish Date: Sun, 08 Nov 2015 06:27:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2015 07:00:16 AM (IST)

- इडली नर्म बनें इसके लिए इडली के बैटर में थोड़ा-सा साबूदाना और उड़द दाल पीसकर डालें। अंतर आपको आसानी से दिखाई देगा।
- दही से बनी सभी सब्जियों में नमक तभी डालें जब तक सब्जियों में उबाल न आ जाए। पहले से नमक डालने पर दही से बनी सब्जियां फट जाती हैं।
- रायता बनाने के दौरान उसमें नमक नहीं डालें बल्कि सर्व करते समय डालें। इससे रायता खट्टा नहीं लगेगा।
- मूंग, मोठ या फिर चने को पानी में गलाने के बाद उसे अंकुरित करने के लिए महीन कपड़े में बांध्ाकर फ्रिज में रख दें। इससे उसमें पानी में पड़े रहने जैसी स्मेल नहीं आएगी।
- मिर्च के डिब्बे में थोड़ी-सी हींग डालने से मिर्च लंबे समय तक खराब नहीं होगी।
- चीनी के डिब्बे में पांच लौंग डाल दीजिए इससे उसमें चींटियां नहीं आएंगी।
- आलू के पराठे बनाते समय आलू के मिश्रण में थोड़ी-सी कसूरी मैथी डालना न भूलें। इससे पराठे इतने स्वादिष्ट बनेंगे कि हर कोई ज्यादा खाना चाहेगा।
- पनीर को ब्लोटिंग पेपर में लपेटकर फ्रिज में रखने से यह अधिक देर तक ताजा रहेगा।
- मैथी की कड़वाहट हटाने के लिए उसमें थोड़ा-सा नमक डालकर उसे थोड़ी देर के लिए अलग रख दें। इसके बाद उसे बनाएं, कड़वापन चला जाएगा।
- फूलगोभी पकाने पर उसका रंग चला जाता है। ऐसा न हो इसके लिए फूलगोभी की सब्जी में एक टीस्पून दूध अथवा सिरका डालें।