• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • तरंग

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीवन में बदलावों से डर क्यों?

परिवर्तन ही सच है। यह हमारे जीवन की निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 27 Mar 2016 01:02:19 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Mar 2016 03:00:36 AM (IST)
जीवन में बदलावों से डर क्यों?

रवि शर्मा

परिवर्तन ही सच है। यह हमारे जीवन की निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। हमें बदलाव को बिना किसी प्रतिरोध के स्वीकार करना चाहिए, उससे संघर्ष आखिर क्यों किया जाए। लेकिन कुछ लोग बदलावों से घबराते हैं। उनके मन में बदलाव को लेकर हिचक होती है। सवाल यह है कि बदलाव स्वीकार करना क्यों जरूरी है?


चीजें लगातार बदल रही हैं

जितनी जल्दी आप इस विचार को ग्रहण कर लेंगे कि अस्थिरता और लगातार बदलाव ही जीवन है, उतनी जल्दी आप अपने जीवन में आ रहे नए बदलावों को ग्रहण कर पाएंगे। एक आदमी जिसे आप पूरे जीवन में जिस एक चीज से जानते हैं वह एक लंबी यात्रा के बाद आपको अलग अंदाज में मिलता है।


आपके बचपन का दोस्त, जिसे आप लंबे समय से नहीं मिले, अब वो एकदम ही नई तरह से आपके सामने आ सकता है। हकीकत तो यह भी है कि आप स्वयं भी बदल रहे हैं। आप लगातार नई चीजें देख रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं। आप नया सीख रहे हैं जो आपको लगातार एक नए इंसान में तब्दील कर रहा है। जब आप बदलाव को सहजता से स्वीकार करेंगे, तब आपको यह अहसास होगा कि इसके साथ चलना कितना सरल है।


आगे बढ़ने को बदलाव जरूरी

बदलाव प्रगति के लिए भी अच्छा है। क्योंकि यदि आप जीवन भर एक ही जैसी चीजें करते रहें, बिना आगे-पीछे देखें, बिना नया सीखें तो आप हमेशा वैसे ही बने रहेंगे। यह आपके आध्यात्मिक, बौद्धिक और भावनात्मक विकास में बाधक होगा। बेहतर जीवन को जीने के क्रम में आपको अपनी आदतों में बदलाव की जरूरत होगी। अपने प्रति और दुनिया के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलें। जब आप ऐसा करना शुरू कर देते हैं तब आप यह पाते हैं कि ये छोटे-छोटे परिवर्तन किस तरह से आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने और मानसिक, शारीरिक तौर पर विकसित होने में मदद कर रहे हैं।


नए विचार हमारी जरूरत

यदि जीवन में सफलता चाहते हैं तो पुराने विचार लंबे समय तक काम में नहीं आएंगे। जो चीजें कल लोकप्रिय थीं, हो सकता है वे आज सहज न हों। खासतौर पर यदि आप अपने करियर में तरक्की करना चाहते हैं, अपने व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं और ज्यादा सफल रिश्ते रखना चाहते हैं तो पुराना छोड़ें। हर नया बदलाव आपके जीवन में एक पुराना अध्याय बंद करता है और एक नया खोलता है। यह एक तरह से वर्तमान में रहना है और आगे की तरफ देखना है, बजाए बीते हुए में रहने के। तो आगे की तरफ देखने के बारे में सोचें।


भविष्य का नयापन

यदि आप अपने जीवन में बदलाव को महसूस कर रहे हैं, तो आप इससे सहमत होंगे कि यह आपके जीवन में बेहतर अवसर लेकर आता है। इस परिवर्तन को स्वीकार करते ही आप यह महसूस करने लगेंगे कि सिर्फ परिवर्तन से ही आपने अपने लिए उन जगहों के रास्ते खोजें हैं, जिनका आपने कभी सपना देखा था। यह आपको बहुत उत्साहित और बहुत उत्सुक बनाए रखता है। यदि आप बेहतर चीजों और बेहतर जगहों की तलाश में हैं तो परिवर्तन को स्वीकार करें, यही आपको बेहतर की तरफ ले जाएगा।

बदलाव से भय भ्रम है

सच तो यह है कि हममें से हर कोई नई चीजों से डरता है, लेकिन यह नहीं जानता है कि नई चीजें बहुत कुच सिखाती भी हैं। जिस क्षण आपने यह महसूस किया कि आपको जिन चीजों की चिंता है वे कभी होगी ही नहीं, तो आप बदलाव का आनंद लेने शुरू कर देते हैं। नई नौकरी की चिंता, नए शहर में या नए दोस्तों के बीच जाना भय पैदा करता है। आप इससे ऊबरें... तब आनंद का अनुभव करेंगे।


ज्यादा सोचना ठीक नहीं

कल्पना कीजिए कि आपके जीवन में कैसे सारी चीजें ठीक होती हैं और कैसे आपके सपने सच में तब्दील हो सकते हैं? आपको हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखना होगा और देखना होगा कि किस तरह नई चीजें आपके जीवन में परिवर्तन करती है और बहुत उत्साहजनक अनुभव देती है। अपने पर यकीन करें।


बदलाव का आनंद लें

बदलाव को वह जैसा भी हो उसको ग्रहण करें और उसका आनंद लें। आप उसके प्रति उत्साहित रहें। प्रवाह के साथ रहे और जीवन में लचीलापन अपनाएं। परिवर्तन को अपने जीवन में स्थान दें और तनावपूर्ण स्थितियों का सरलता से सामना करें। अवसर आपके सामने होंगे।