• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • महाराष्ट्र

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपातकाल में जेल में गाने सुनते थे लालकृष्ण आडवाणी

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शनिवार को कहा कि आपातकाल में जेल में वह ट्रांजिस्टर पर गाने सुनते हुए अपना वक्त बिताते थे।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 17 May 2015 12:20:35 AM (IST)Updated Date: Sun, 17 May 2015 12:21:26 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
आपातकाल में जेल में गाने सुनते थे लालकृष्ण आडवाणी

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शनिवार को कहा कि आपातकाल में जेल में वह ट्रांजिस्टर पर गाने सुनते हुए अपना वक्त बिताते थे। उस समय आडवाणी ने 19 महीने जेल में बिताए थे। पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी ने शनिवार को एक पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में बताया कि उनका फिल्मों में रुझान तब हुआ जब उनकी बेटी ने फिल्में बनानी शुरू कीं।

तब से ही उन्होंने अधिकाधिक फिल्में देखीं। लेकिन संगीत में शुरू से रुचि रही। आपातकाल के समय जेल में किसी ने उन्हें ट्रांजिस्टर लाकर दिया था। वह खाली समय में अमीन सयानी (प्रसिद्ध रेडियो उद्घोषक) के पेश किए गाने सुना करते थे।


बेंगलुरू में 1975 में जून के महीने में भाजपा नेताओं की एक बैठक में शामिल होने वह गए थे। उसी समय आपातकाल की घोषणा हुई थी। उसी सुबह पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जेल में डाल दिया। वहां वह आपातकाल खत्म होने तक रहे थे। इंदिरा गांधी के चुनाव हारने के बाद आपातकाल खत्म हुआ।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।