
मुंबई। एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की नीयत पांच लाख रुपए के गहनों से भरा बैग भी नहीं डिगा पाया। कुछ देर पहले उसके ऑटो में अनिवासी भारतीय (एनआरआई) दंपति ने सफर किया था। वे गलती से बैग ऑटोरिक्शा में छोड़कर उतर गए थे।
ऑटोरिक्शा ड्राइवर बिपिनभाई पटेल को गुरुवार को काले रंग का बैग ऑटो के पिछले हिस्से में रखा मिला था। पटेल ने इस बैग को पुलिस के हवाले कर दिया। पटेल ने नजदीकी काशीमीरा इलाके में स्थित अपराध शाखा में संपर्क किया और बैग पुलिस के हवाले कर मामले की जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस ने जल्द ही बैग के मालिक जुल्फीकार लाकडावाला और रचना लाकडावाला को खोज निकाला और बैग उनके हवाले कर दिया। दोनों अनिवासी भारतीय पेशे से वकील हैं और लंदन में रहते हैं।
बैग में भ्रूण लेकर थाने पहुंची महिला, लगाया रेप का आरोप
यह एनआरआई कपल साल 2002 से लंदन में रह रहा है। उन्हें बैग के खोने के थोड़ी देर बाद ही इसके बारे में पता चल गया था। मगर, उन्होंने बैग को वापस पाने की सारी उम्मीद छोड़ दी थी। हालांकि, जब पुलिस का फोन लाकडावाला को मिला, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुलिस और एनआरआई दंपति ने ड्राइवर की तारीफ की।
बेहतर शासित राज्यों में केरल टॉप पर, बिहार सबसे नीचे, जानें अपने राज्य का हाल