
शिर्डी। शिर्डी साईं मंदिर की दान पेटी में हीरे मिले हैं, जिनकी कीमत करीब 85 लाख रुपए आंकी गई है। ये हीरे एक पैकेट में लपेटकर दानपेटी में डाले गए थे। आमतौर पर इतना बड़ा दान सीधे ट्रस्ट से संपर्क साध कर किया जाता है, क्योंकि कई बार दान दी हुई वस्तु के ईधर-ऊधर होने का जोखिम रहता है।
मिड डे के मुताबिक, मंदिर ट्रस्टियों ने जब दान पेटी खोली तो हीरे देखकर भौंचक रह गए। तब ट्रस्ट के सदस्यों को हीरों की कीमत का अनुमान नहीं था। उन्होंने मुंबई के ज्वैलरों का एक पैनल गठित कर कीमत आंकने में मदद मांगी।
पैनल के सदस्यों नरेश मेहता, प्रदीप झवेरी और भरत सोनी को बुधवार को शिर्डी बुलाया गया, जिन्होंने हीरों की परख की। नरेश मेहता ने बताया, पहली नजर में मुझे लगा कि हीरे ज्यादा कीमती नहीं हैं, लेकिन बारिकी से जांचने पर पता चला कि वे बेशकीमती हैं। मुझे भी आश्चर्य हुआ।
दान किए गए हीरों में से 6.67 कैरेट (ब्रिलियंट कट) है वहीं दूसरा 2.50 कैटेर (एमराल्ड कट) है। कुल मिलाकर हीरों की कीमत 85 लाख रुपए है।
पहले शाही स्नान के साथ सबसे बड़ा धार्मिक मेला शुरू
शिर्डी टेम्पल ट्रस्ट के मुख लेखाकार दिलीप जिर्पे के मुताबिक, अब हम बॉम्बे हाईकोर्ट जाएंगे ताकि यह तय हो सके कि इन हीरों का क्या किया जाएगा। मालूम हो, शिर्डी मंदिर की दानपेटा रोज खाली की जाती है और चढ़ावे को मंदिर के खजाने में रखा जाता है।