
मुंबई। अपने गुस्से के लिए मशहूर जया बच्चन हाल ही में एक बार फिर फोटो खींच रहे फोटोग्राफर्स, कॉलेज स्टूडेंट्स पर भड़क उठीं। एक इवेंट में ऑडियंस अपने पर्सनल कैमरे से उनकी फोटो खींच रही थी, लेकिन यह बात जया को नागवार गुजरी।
अभिनेत्री और सांसद जया मुंबई के एनएम कॉलेज के एक इवेंट में पहुंची थी। इस दौरान स्टूडेंट्स और कैमरापर्सन्स उनकी फोटो लेने लगे। ऐसे में वह भड़क गईं और न सिर्फ सबको फोटो क्लिक करने से मना किया बल्कि अच्छी खासी लताड़ भी लगाई।
नौकरी से निकाला, पति ने छोड़ा, फिर भी जारी है गाजियाबाद रेप पीड़िता की लड़ाई
उन्होंने कहा- कृपया तस्वीरें लेना बंद करें। मुझे इससे नफरत है क्योंकि यह सीधे मेरी आंखों पर आ रहा है। ये बुनियादी बातें हैं, जो हम भारतीयों को सीखनी चाहिए। आपके पास कैमरा है, मोबाइल है, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि बिना उस व्यक्ित से पूछे आपको किसी की भी तस्वीर किसी भी समय खींचने की आजादी है।
यह बुनियादी शिक्षा है, जो सभी कॉलेज और स्कूल के बच्चों को दी जानी चाहिए। उनके माता-पिता को घर में इस बारे में बच्चों को बताना चाहिए। यह नाराज करने वाली बात है। मुझे इस बात की आजादी है कि मैं तस्वीर खिंचवाने से मना कर सकूं। मैं यहां बात करने की कोशिश कर रही हूं।
ब्लैकमेल करने के लिए कपड़े बदलते हुए लड़की का वीडियो बनाया, और फिर...
आप मेरे सामने बैठे हैं, मेरी आंखों में कैमरे के फ्लैश चमका रहे हैं। मुझे अनुशासनहीनता से नफरत है। इसके साथ ही वह भड़क गईं और बोलीं, पहले आप फोटो खींच लो, फिर मैं बात करूंगी। उन्होंने आगे कहा- इसीलिए मैं ऐसे फंक्शन्स में नहीं जाती हूं क्योंकि मैं साफ बोलने वाली महिला हूं।