• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • महाराष्ट्र

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्रः विपक्ष की 'संविधान बचाओ' रैली के जवाब में भाजपा की 'तिरंगा यात्रा'

गणतंत्र दिवस के मौके पर मुंबई में विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होकर 'संविधान बचाओ' रैली का आयोजन किया।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 26 Jan 2018 05:37:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jan 2018 05:47:36 PM (IST)
महाराष्ट्रः विपक्ष की 'संविधान बचाओ' रैली के जवाब में भाजपा की 'तिरंगा यात्रा'

मुंबई। गणतंत्र दिवस के मौके पर मुंबई में विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होकर 'संविधान बचाओ' रैली का आयोजन किया। इस रैली में एनसीपी की सुप्रिया सुले और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी नजर आए।

'संविधान बचाओ' रैली में शामिल होने से पहले विपक्षी नेता शरद पवार, शरद यादव, डी राजा, हार्दिक पटेल, उमर अब्दुल्ला, दिनेश त्रिवेदी और सुशील कुमार शिंदे ने शुक्रवार को एक मुलाकात की। बैठक दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधकृष्ण विखे पाटिल के आधिकारिक निवास स्थान पर हुई थी। एनसीपी नेताओं प्रफुल पटेल और डी पी त्रिपाठी और पूर्व सांसद राम जेठमलानी भी बैठक में उपस्थित थे। विपक्षी मार्च के लिए तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व रेल मंत्री त्रिवेदी को नियुक्त किया है।


दरअसल, 'संविधान बचाओ' रैली के जरिए 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा विरोधी शक्तियों को मजबूत और एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने भी आज शहर में 'तिरंगा यात्रा' आयोजित की है। महाराष्ट्र में निर्दलीय सांसद राजू शेट्टी, 'संविधान बचाव अभियान' के संयोजक, जो बैठक में उपस्थित थे, ने कहा कि प्रतिभागी मुंबई विश्वविद्यालय के पास डॉ बी आर अंबेडकर की मूर्ति के पास इकट्ठा होकर गेटवे ऑफ इंडिया में शिवाजी महाराज की मूर्ति तक मार्च करेंगे।

उन्होंने कहा, 'यह एक मूक मोर्चा होगा। गेटवे ऑफ इंडिया तक पहुंचने के बाद वे कुछ समय के लिए बैठेंगे, लेकिन कोई भाषण नहीं होगा।' मार्च में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम भी हिस्सा लेंगे। महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी की भी इसमें शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

शरद पवार (एनसीपी), शरद यादव (विद्रोही जेडी-यू नेता), डी राजा (सीपीआई), हार्दिक पटेल (गुजरात के पाटीदार नेता), उमर अब्दुल्ला (जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस), दिनेश त्रिवेदी (तृणमूल कांग्रेस) और सुशील कुमार शिंदे (कांग्रेस) ने इस बैठक में भाग लिया। भाजपा आज शहर में 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन कर रही है, जाहिरा तौर पर यह विपक्ष की रैली का जवाब है।

मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार ने कहा कि यात्रा में कई मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कामगार मैदान में सम्मिलित होकर सभा को संबोधित करेंगे। मध्य मुंबई में कामगार मैदान तक पहुंचने से पहले, दादर में बी आर अम्बेडकर के स्मारक, चैत्यभूमी से जुलूस शुरू होगा।