
मुंबई। डेटिंग वेबसाइट पर क्लिक करना एक बैंकर को बहुत भारी पड़ा। डेट करने का झांसा देकर शातिरों ने उससे 12 लाख 55 हजार रुपए झटक लिए। खुद को ठगा हुआ पाने के बाद शादीशुदा 41 वर्षीय बैंकर ने 2 जून को दादर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पीड़ित ने बताया कि साइट का विज्ञापन 21 मई को अपने फोन पर दिखा था, जिसमें महिलाओं के साथ डेट करने का आश्वासन दिया गया था। बैंकर ने उस पर क्लिक किया और अपना नाम, उम्र, शहर और मोबाइल नंबर भर दिया। इसके बाद पीड़ित को तान्या नाम की एक महिला ने फोन किया। उसने कहा कि उनकी कंपनी खूबसूरत लड़की के साथ एक डेट दे रही है।
पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने कहा कि ऑफर के तहत इसके लिए दिए गए पैसे वापस कर दिए जाएंगे। उससे कहा गया कि 5 स्टार होटल में उनके लिए डेट की व्यवस्था करने के लिए पैसा लिया जा रहा था। इसके बाद पीड़ित बैंकर 3.40 लाख रुपए का पेमेंट तीन किश्तों में करने पर सहमत हो गया। 23 मई को कोलकाता के शुबेन्दु मंडल के खाते में एक लाख रुपए का भुगतान किया।
इसके बाद बैंकर को मिनी नाम की एक महिला ने फोन किया, जिसने एक दूसरी लड़की को कॉल पर लिया और कहा कि वह उसे डेट के लिए भेज रहे हैं। 26 मई को बैंकर ने 1.20 लाख रुपए का भुगतान किया था। इसके बाद शातिर बदमाशों ने फोन पर बताया कि यदि वह 5.24 लाख रुपए चुकाता हूं, तो वे मेरे सारे पैसे वापस कर देंगे।
उत्तराखंड के इस गांव में नहीं है बिजली, फिर भी हर कोई चलाता है वाई-फाई
मगर, बैंकर ने जब 5.24 लाख रुपए का भुगतान कर दिया, तो भी उसे कोई पैसे वापस नहीं मिले। 29 मई को उन्होंने वेबसाइट को ई-मेल किया, उन्हें अपने खाते को डिलीट करने और अपना पैसा वापस करने के लिए कहा। उन्हें रुशी नाम के एक आदमी से फोन आया, जिन्होंने उसे बताया कि वह खाते को तब तक नहीं डिलीट कर सकता, जब तक वह कुछ और भुगतान नहीं करता।
इसके बाद कंपनी ने उसे पुलिस के पास ले जाने की धमकी दी और उसे लगातार कॉल करके और ई-मेल किया। बैंकर ने उनकी मांगों के मुताबिक, दो लाख रुपए का भुगतान किया और इस तरह से वह 12.55 लाख रुपए शातिर बदमाशों को दे चुका था।
केरल के थिएटर में बच्ची से दुर्व्यवहार को सामने लाने वाले को ही पुलिस ने पकड़ा
सारा पैसा खोने के बाद बैंकर ने अपनी पत्नी को पूरी घटना के बारे में बताने का फैसला किया। तब उसकी पत्नी ने उसे पुलिस से शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। दादर पुलिस स्टेशन ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 506 (आपराधिक धमकी), धारा 34 और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने शिकायत दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए ब्योरे के आधार पर जांच कर रहे हैं। यह एक रैकेट की तरह दिखता है, जिसमें लोगों को लुभाया जाता है और पैसे देने के लिए उन्हें धमकी दी जाती है।
बैंकर ने बताया कि वह यह पता करना चाहता था कि साइट कैसे काम करती है, इसलिए मैंने लिंक पर क्लिक किया। फिर, मैंने इसमें अपनी निजी जानकारी दर्ज की। उसके बाद मुझे लगा कि मैं एक रैकेट में फंस गया हूं। अब मैं 12.55 लाख रुपए खो चुका हूं और उम्मीद करता हूं कि पुलिस इन रैकेटियर को गिरफ्तार करके मेरा पैसा वापस दिलाएगी।
ट्रेन में मिलने वाले खाने में होगी कटौती, क्वालिटी पर फोकस करेगी रेलवे