• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • महाराष्ट्र

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई में 5वीं कक्षा के बच्‍चे भी जानते हैं पोर्नोग्राफी

एक ताजा रिपोर्ट से पता चला है कि यहां के स्‍कूलों की कक्षा पांच में पढ़ने वाले अधिकांश लड़के पोर्न फिल्‍म देख चुके होते हैं।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 20 Mar 2015 06:26:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Mar 2015 08:16:27 PM (IST)
मुंबई में 5वीं कक्षा के बच्‍चे भी जानते हैं पोर्नोग्राफी

मुंबई। देश की मायानगरी और आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला शहर एक और मामले में काफी आगे बढ़ता जा रहा है।

एक ताजा रिपोर्ट से पता चला है कि यहां के स्‍कूलों की कक्षा पांच में पढ़ने वाले अधिकांश लड़के पोर्न फिल्‍म देख चुके होते हैं। इस मामले में लड़कियां थोड़ा पीछे हैं और वो आठवीं कक्षा में पहुंचने पर पहली बार ऐसी फिल्‍म देख चुकी हैं।

इस सर्वेक्षण रिपोर्ट को बनाने के लिए मुंबई के 16 मोहल्‍लों और सात कॉलेजों के छात्र-छात्राओं से बातचीत की गई।

रिपोर्ट के अनुसार सर्वेक्षण में शामिल 15 से 25 वर्ष के किशोर और युवकों ने बीच पहली बार नौ वर्ष की आयु में पोर्न फिल्‍में और साहित्‍य का अनुभव किया था। वहीं इसी उम्र समूह की किशोरियों और युवतियों ने 12 वर्ष की उम्र में इसे जाना था।


मुंबई की एक निजी संस्‍था द्वारा कराए गए इस सर्वेक्षण में लगभग 1000 महिला एवं पुरुषों से बात की गई और इसे चार महीने में पूरा किया गया।

सर्वेक्षण के दौरान अधिकांश अविवाहित पुरुषों ने बताया कि उन्‍होंने कक्षा 5 में पहली बार पोर्न देखा था। इस श्रेणी में शामिल महिलाओं ने कक्षा 8 में रहते हुए पहली बार पोर्न देखा था।

वहीं 31 प्रतिशत महिलाओं ने बताया कि सीनियर कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्‍होंने पहली बार पोर्न देखा था। खास बात यह है कि इनमें से अधिकांश ने मोबाइल फोन और कम्‍प्‍यूटर्स पर पहली बार पोर्न फिल्‍में, वीडियो और तस्‍वीरों को देखा था।

सर्वे में शामिल 28 प्रतिशत महिलाओं ने यह भी माना कि पोर्न देखने के बाद उनके मन में बुरे विचार आए थे, इसलिए वो इसे अच्‍छा नहीं मानती हैं।

सर्वे के दौरान पूछे गए सवाल

आपने सबसे पहले पोर्न फिल्‍में कब देखी?

  • लड़के : कक्षा 5
  • लड़कियां : कक्षा 8

क्‍या पोर्न फिल्‍में देखना बुरी आदत है?

  • हां कहने वाले पुरुष : 60 %
  • हां कहने वाली महिलाएं : 68 %

कार्य के दौरान आप कितनी बार पोर्न देखते हैं?

  • 32% : जब मौका मिला जाए
  • 19% : बहुत कम
  • 21% : कार्य के दौरान देखते हैं, लेकिन ऑफिस टाइम में नहीं

सर्वेक्षण रिपोर्ट पर एक नजर

  • अधिकांश महिलाओं ने स्‍वीकार किया, कि उन्‍हें शादी के बाद पति के कहने पर जबरदस्‍ती पोर्न फिल्‍में देखनी पड़ती हैं। इस वजह से कई दंपतियों को मैरिज काउंसलर के पास भी जाना पड़ा।
  • मोबाइल फोन और इंटरनेट पर पोर्न देखने के बाद चर्च जाकर अपने गुनाह का पश्‍चाताप करने वालों की संख्‍या में इजाफा हुआ है।
  • कई स्‍कूली छात्र अपने साथियों को पोर्न डीवीडी बेचते और देते हुए भी पकड़े जा चुके हैं।

(सर्वेक्षण में एक धर्म विशेष के लोग बहुतायत में शामिल थे। हालांकि हमने संबंधित धर्म का उल्‍लेख नहीं किया है।)