• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • महाराष्ट्र

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिता से लिया 25000 का लोन और अब 9000 करोड़ की कंपनी के मालिक

उन्होंने ने 1998 में जब अपने पिता से 25 हजार का लोन लिया था तब सोचा भी नहीं था कि 16 साल बाद अरबपति होंगे।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 26 Aug 2016 10:00:28 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Aug 2016 12:31:01 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पिता से लिया 25000 का लोन और अब 9000 करोड़ की कंपनी के मालिक

मुंबई। मुंबई के 2 भाईयों दिव्यांक तुरखिया और भाविन तुरखिया ने 1998 में जब अपने पिता से 25 हजार का लोन लिया था तब उन्होंने सोचा भी नहीं था कि वे 16 साल बाद अरबपति क्लब में शामिल हो जाएंगे। यह लोन इन भाईयों ने वेबसाइट के डोमेन नाम देने वाली कंपनी खोलने के लिए लिया था। 2016 तक तुरखिया बंधुओं ने मिलकर 9,380 करोड़ रुपए की कंपनी खड़ी कर दी।

इनकी कंपनी डारेक्टी विज्ञापन टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन पेमेंट सर्विस, वॉयस कॉलिंग और इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के क्षेत्र में काम करती है। दोनों भाईयों ने विज्ञापन टेक्नोलॉजी कंपनी मीडिया नेट चीनी निवेशकों को 6 हजार करोड़ रुपए में बेच दी। इसके बाद मीडिया नेट का चीन की लिस्टेड कंपनी मीटेनो कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी में विलय हो जाएगा। इसके बाद ये दोनों अरबपति क्लब में शामिल हो गए। विज्ञापन टेक्नोलॉजी सेक्टर में ये तीसरी बड़ी डील है।


9 साल की उम्र से प्रोग्रामिंग

दिव्यांक ने सातवीं कंपनी बेची है। मुंबई में जन्मे तुरखिया ने प्रोग्रामिंग 9 साल की उम्र से शुरू कर दी थी। इंटरनेट के शुरुआती दिनों में उन्होंने फ्री डायल अप बीबीएस भी चलाया था। 14 साल की उम्र में उन्होंने बड़ी कंपनियों को अपने कारोबार में कैसे इंटरनेट का इस्तेमाल करें, इसकी सलाह देना शुरू की। 1998 में 16 साल की उम्र में अपने 18 साल के भाई भाविन तुरखिया के साथ डारेक्टी कंपनी की शुरुआत की। इसके लिए उन्होंने अपने पिता से 25 हजार रुपए का लोन लिया था।

सफलता का श्रेय परिवार को

एक इंटरव्यू में दिव्यांक ने सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया। उनके पिता अकाउंटेंट हैं, जो डायरेक्टी ग्रुप में ही काम करते हैं। मां लॉ स्कूल ग्रेजुएट हैं। दिव्यांक ने डायरेक्टी के सभी मीडिया कारोबार जैसे स्कैनजो, बिगजंबो, डोमेन एडवरटाइजिंग डॉट काम और मीडिया इन्वेस्टमेंट डॉट कॉम शुरू किया।

10 लाख ग्राहक

मौजूदा दौर में डायरेक्टी ग्रुप के 1,000 कर्मचारी और 10 लाख ग्राहक हैं। कंपनी की ग्रोथ सालाना 120 फीसद की दर से हो रही है। 2 साल पहले तुरखिया और उसके भाई ने एंड्युरेंस इंटरनेशनल ग्रुप को 1 हजार करोड़ रुपए में 4 ब्रांड बेचे थे। मीडिया नेट गूगल के एड सेंस की टक्कर के लिए बनाया गया था। इस प्रोडक्ट के लाइसेंस कई पब्लिशर्स, एड नेटवर्क और इंटरनेशनल एड टेक कंपनियों के पास है।

मीडिया नेट न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, दुबई, ज्यूरिख, मुंबई और बेंगलौर से काम करती है। इसमें 800 कर्मचारी काम करते हैं। मीडिया नेट ने पिछले साल 1,554 करोड़ कमाए थे। कंपनी की 90 फीसद आय अमेरिका से आती है। चीन ऑनलाइन विज्ञापन के क्षेत्र में दूसरा बड़ा बाजार है।

अन्य बड़ी डील

गूगल ने 5,025 करोड़ में एडमोब को खरीदा था।

ट्विटर ने 2,345 करोड़ में मोपब को।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।