
मुंबई। सलमान खान को सेशन कोर्ट द्वारा सजा मिलने के बाद उनके समर्थकों ने कई ट्वीट किए। लेकिन ज्वेलरी डिजाइनर फरहा खान और गायक अभिजीत भट्टाचार्य के ट्वीट से लोगों में गुस्सा भर गया। अभिजीत कुछ ज्यादा ही भावुक हो गए और उन्होंने मामले में पीड़ित लोगों को 'कुत्ता' तक कह डाला।
वहीं डीजे अकील की पत्नी और संजय खान की बेटी, ज्वेलरी डिजाइनर फरहा खान का कहना था कि 'सरकार को लोगों को घर दिलाने के लिए जिम्मेदार होना चाहिए। अगर कोई सड़क पर लेटेगा ही नहीं तो सलमान गाड़ी किस पर चढ़ाता। अभिजीत ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'सड़कें कारों और कुत्तों के लिए बनी हैं, लोगों के सोने के लिए नहीं। इसमें सलमान खान का कोई दोष नहीं है।'
बुधवार दोपहर को किए गए इन ट्वीट के कारण इनकों अब लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। नईदुनिया के https://www.facebook.com/NaiDunia पर अभिजीत के ट्वीट को लेकर चलाई गई खबर पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने किस प्रकार अपना गुस्सा व्यक्त किया इसे बताने के लिए कुछ कमेंट इस प्रकार हैं-
संतोष महंत्री- ये बात गलत है अभिजीत।
संजय कुमार- सड़क पर सोने वाला व्यक्ति अगर कुत्ता है तो तुम क्या हो।
खुर्रम शखूर- अभिजीत आप अपने आप को उन लोगों की जगह रख कर देखो तब समझ में आएगा। इन गरीबों को कोई सुख नहीं मिलता रोड पर सोने में। ये तो मजबूरी में यहां सोते हैं।
अभिजीत सिंह- अगर फुटपाथ सोने के लिए नहीं है तो गाड़ी चलाने के लिए भी नहीं है।
ममता गौर- अभिजीत अगर सड़की गरीब के बाप की नहीं है तो किसी अमीर के बाप की भी नहीं है। शराब पियो लोगों को कुचलते हुए चले जाओ।