
मुंबई। शुक्रवार रात को मुंबई में जमकर बारिश हुई। सिर्फ एक घंटे में लगभग 68 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग की अगर मानें तो अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की आशंका है।
पिछले 12 घंटे में जो बारिश दर्ज की गई है, उसमें कोलाबा में 2 एमएम और सांता क्रूज में 8 एमएम बारिश हुई है। मुंबई में शुक्रवार को पूरे दिन बारिश हुई जबकि रात को भारी बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से मुंबई की सड़कों पर जाम लगना आम बात है।
उरी हमले पर क्या केरल में गरजेंगे मोदी, गरीब कल्याण होगा एजेंडे में शामिल
बीएमसी का कहना है कि सड़कों पर पानी न भरे इसके लिए शुक्रवार को ही इंतजाम कर लिए गए थे, जिससे ट्रैफिक पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। वहीं, खार और अंधेरी में पानी भरने की खबरें मिलीं। एक तरफ मुंबई के कई इलाकों में पानी भरने की खबरें मिलती रही तो वहीं स्थानीय निकाय ने दावा किया है कि स्थिति काबू में है।
मनमोहन सिंह ने पूछा लाभ का पद तो नहीं है शिक्षण कार्य, पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाएंगे