
मुंबई। मुंबई के मलाड इलाके में शिवसेना के स्थानीय नेता रमेश जाधव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ मनचले एक महिला से छेड़छाड़ कर रहे थे।
रमेश जाधव ने उनका विरोध किया तो वे उनकी तरफ टूट पड़े और उन्हें मारने की धमकी देते हुए आगे बढ़े। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दिए।
घटना से गुस्साए शिवसैनिकों ने मलाड से लेकर डिंडोशी के कई इलाकों में हंगामा किया। हत्या का आरोप पांच लोगों पर है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले से निपटने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स और मुंबई पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है।