• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • महाराष्ट्र

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवसेना के स्वर्ण जयंती समारोह में भाजपा को न्योता नहीं

शिवसेना की प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने बताया कि आंतरिक कार्यक्रम होने के चलते हमने भाजपा को निमंत्रित नहीं किया।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 17 Jun 2016 06:02:40 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jun 2016 06:05:37 PM (IST)
शिवसेना के स्वर्ण जयंती समारोह में भाजपा को न्योता नहीं

मुंबई। केंद्र और महाराष्ट्र की सत्ता में सहयोगी होने के बावजूद भाजपा और शिवसेना के बीच पटरी नहीं बैठ पा रही है। शिवसेना ने रविवार को आयोजित हो रहे अपने स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने का भाजपा को न्योता नहीं दिया है।

इसको लेकर विपक्षी कांग्रेस और राकांपा ने राजग पर निशाना साधा है। शिवसेना की प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने बताया कि आंतरिक कार्यक्रम होने के चलते हमने भाजपा को निमंत्रित नहीं किया। भाजपा ने भी इलाहाबाद में संपन्न अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजग के किसी भी घटक दल को न्योता नहीं दिया था।


सरकारी अस्पतालों में अब योग का ओपीडी

हर दल का अपना कार्यक्रम होता है, जो केवल उसके सदस्यों के लिए होता है। इस पर भाजपा प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा, "यह उनका अपना कार्यक्रम है। लिहाजा यह उनके ऊपर निर्भर करता है कि वे किसको बुलाते हैं और किसे नहीं।"

वहीं कांग्रेस और राकांपा ने इसको लेकर राजग पर चुटकी ली है। कांग्रेस प्रवक्ता अल नसीर जकरिया के अनुसार, "महाराष्ट्र की सत्ता में शामिल दोनों दल आपस में हमेशा लड़ते रहते हैं। नाटकबाजी छोड़ कर शिवसेना अगर विपक्ष में शामिल होती है तो उसका स्वागत है।"

कीमत काबू में लाने के लिए सरकार विदेश में उपजाएगी दाल

राकांपा विधायक किरण पवास्कर ने कहा, "भारी भ्रष्टाचार के कारण भाजपा और शिवसेना दोनों के बीएमसी चुनाव जीतने की संभावना नगण्य है। इसलिए मतदाताओं को बरगलाने के लिए दोनों एक-दूसरे पर दोषारोपण करते रहते हैं।" शिवसेना अपने 50वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर गोरेगांव ईस्ट एनएसई ग्राउंड में बड़ी रैली आयोजित करने जा रही है।