
मल्टीमीडिया डेस्क। 25 अप्रैल 2015 को नेपाल में आए 7.9 तीव्रता वाले भूकंप ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। इस कुदरती कहर ने हजारों घर शताब्दियों पुराने स्थ्लों को नष्ट कर दिया है।
हमारे देश में भी कई ऐसे स्थान हैं, जहां भूकंप आते रहते हैं। विश्व बैंक और संयुक्त राष्ट्र संघ की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि सन 2050 तक भारत के लाखों लोग भूकंप और तूफान के कारण बेघर हो जाएंगे।
हाल ही में जारी सेस्मिक जोन मैपिंग में भारत में भूकंप के संभावित खतरे वाले क्षेत्रों की पहचान की गई है। मैपिंग में भारत को 4 स्तरों में बांटा गया है।
यह भी पढ़ें : पूरी दुनिया में रोजाना आते हैं 9,000 भूकंप
इसमें जोन-2, जोन-3, जोन-4, जोन-5. जोन-5 ऐसे क्षेत्र हैं जहां भूकंप आने की संभावना सबसे ज्यादा है।
वहीं जोन-2 ऐसा क्षेत्र है जहां भूकंप आने की संभावना सबसे कम होती है।
इसी के आधार पर आइए नजर डालते हैं भारत के ऐसे शहरों पर जहां भूकंप आने की संभावना सबसे ज्यादा है।
गुवाहाटी (असम, पूर्वोत्तर राज्य)
गुवाहाटी (असम) जोन-5 के सेस्मिक जोन में आता है। यह ऐसा क्षेत्र है जहां भूकंप आने की संभावना सबसे ज्यादा है। इससे पहले भी यहां कई बार भूकंप आ चुके हैं।
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर, उत्तर)
जम्मू-कश्मीर राज्य के कई शहर सेस्मिक जोन-5 में आते हैं। कश्मीर घाटी के कई इलाके जैसे बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बड़गाम, अनंतनाग, पुलवामा, डोडा, रामबन और किश्तवाड़ सेस्मिक जोन-5 के अंतर्गत आते हैं।
इन इलाकों में राज्य की 50 फीसदी जनसंख्या रहती है। लद्दाख और जम्मू का क्षेत्र सेसस्मिक जोन-4 के अंदर आता है जहां पर भी भूकंप की संभावना सबसे ज्यादा होती है। श्रीनगर का इलाका हिमालय के काफी करीब है इसलिए यहां पर भी भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है।
दिल्ली
दिल्ली जोन-4 में आती है। 1720 के बाद से दिल्ली में 5 मेग्नीट्यूड के करीब 5 भूकंप आ चुके हैं। यमुना के पास के इलाकों में भूकंप आने की संभावना सबसे ज्यादा है। दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम इलाकों जैसे छतरपुर बेसिन और रिज में भूकंप आने की संभावना सबसे ज्यादा है।
मुंबई (महाराष्ट्र)
मुंबई, पश्चिमी समु्रद तट यानी अरब सागर के पास बसा हुआ है। यहां सुनामी और तूफान आने की संभावना सबसे ज्यादा है। सेस्मिक जोन के हिसाब से देखें तो यह जोन-4 में आता है। गुजरात से सटे मुंबई के कई इलाके में हल्के भूकंप आ चुके हैं।
चेन्नई (तमिलनाडु)
चेन्नई पहले जहां सेस्मिक जोन-2 में था वही अब सेस्मिक जोन-3 में आ गया है। सेस्मिक मैपिंग के अनुसार पश्चिम भाग में जो केरल की सीमा से लगता हुआ है जोन-3 में आ गया है। सितंबर 2000 में 5.6 रिक्टर सेक्ल का भूकंप यहां आ चुका है। आपको बता दें कि तमिलनाडु में 2004 में सुनामी भी आया था।
यह शहर भी संभावित खतरे के दायरे में हैं: